1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: नायरा-कार्तिक को पता चल गया अखिल चाचू का राज!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: नायरा-कार्तिक को पता चल गया अखिल चाचू का राज!

 Published : Sep 12, 2019 09:45 am IST,  Updated : Sep 12, 2019 09:45 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: कार्तिक और नायरा को अखिलेश चाचू और लीजा के अफेयर के बारे में पता चल गया है। जानिए अब क्या होगा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 12th September: कल के एपिसोड में आपने देखा था कि नायरा को चक्कर आ जाता है और कार्तिक उसे पानी पिलाकर उसका तीज का व्रत खोलता है। आज के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक नायरा  से पूछता है कि क्या मेरी एक्स वाइफ तीज का व्रत थी? नायरा मना कर देती है। कार्तिक के बार बार पूछने पर भी वो मना कर देती है। नायरा वहां से जाने लगती है तभी मां सुवर्णा वहां आ जाती हैं दोनों को साथ देखकर वो हैरान रह जाती हैं। इसके बाद कार्तिक, नायरा और मां तीनों पूजा वाली जगह लौटते हैं वहां वेदिका कार्तिक-नायरा को मां के साथ देखकर परेशान हो जाती है।

इसके बाद नायरा ऊपर चली जाती है, और ऊपर कार्तिक की फोटो देखकर व्रत खोलती है। नीचे सभी औरतें तीज का व्रत खोलती हैं और अखिलेश को ना पाकर सुरेखा परेशान है, तभी अखिलेश चाचू आ जाते हैं, वो सुरेखा का व्रत तो खोलते हैं मगर इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगता है। सुरेखा पूछती है कि वो टाइम पर क्यों नहीं आए? इस पर अखिलेश कहते हैं- व्रत तो तुम अपने टाइम पर ही खोलती, तो मैं पहले आकर क्या करता? दोनों को झगड़ता देखकर नायरा हैरान रह जाती है और सोचती है कि दोनों पहले कितने प्यार  से रहते थे दोनों के बीच अब आखिर क्या मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई है।

तभी नायरा को वो फोन दिखता है जिससे अखिलेश, लीजा से बात किया करते थे। नायरा वो फोन ऑन करती है और तभी लीजा का कॉल आ जाता है। नायरा की आवाज सुनकर लीजा चौंक जाती है और बताती है कि ये फोन तो उसके बॉयफ्रेंड का था उसके पास कहां से आया? नायरा परेशान हो जाती है और वो लीजा से वीडियो कॉल करने को कहती है। लीजा वीडियो कॉल करती है और नायरा उसे फैमिली फोटो दिखाती है और पूछती है कि क्या इनमें से कोई है उसका बॉयफ्रेंड। लीजा कहती है कि सुरेखा चाची के साथ जो मूंछों वाला है वही उसका बॉयफ्रेंड है। नायरा ये जानकर हैरान रह जाती है कि अखिलेश चाचू ही लीजा के बॉयफ्रेंड है।

नायरा ये बात कार्तिक को बताने के लिए उसके रूम में जाती है, वहां कार्तिक कपड़े चेंज कर रहा होता है। उसके हाथ में नायरा के नाम का टैटू बना होता है ये देखकर नायरा इमोशनल हो जाती है। इसके बाद वो कार्तिक से कहती है कि तुम कपड़े चेंज करके जल्दी आओ मुझे कुछ जरूरी बात करनी है।

कार्तिक बाहर बात करने आता है तभी उसके पापा उसे कोई काम बता देते हैं, वो आगे बढ़ता है तभी कायरव और वंश आ जाते हैं, वो कार्तिक को ले जाना चाहते थे। लेकिन तभी समर्थ चाचू आ जाते हैं और कार्तिक से ऑफिस चलने को कहते हैं। इसके बाद नायरा के पास दोबारा कार्तिक आता है और पूछता है कि क्या बात है? तभी वहां सुवर्णा मां आ जाती हैं और दोनों को साथ चलने को कहती हैं। 

कल क्या आएगा?

कार्तिक नायरा के कहने पर बाहर रेस्टोरेंट में उससे मिलने आता है, नायरा यहां उसके अखिलेश चाचू की सच्चाई बता देती है कि वही लीजा के बॉयफ्रेंड हैं। तभी वेदिका वहां आ जाती है और कार्तिक-नायरा को साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पीता देखकर हैरान रह जाती है।

Also Read:

साहिर लुधियानवी के हाथों से लिखी बेशकीमती नज्में, खत और डायरियां कबाड़ में मिलीं!

विराट ने अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बना दिए मजेदार मीम्स

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इंडो-हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर, देखें तस्वीरें

2019 की शान: Uri, Super 30, Kabir Singh और Kesari, इन बॉलीवुड फिल्मों ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन