1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September: नायरा ने रखा तीज का व्रत, क्या कार्तिक को होगी खबर?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September: नायरा ने रखा तीज का व्रत, क्या कार्तिक को होगी खबर?

 Published : Sep 10, 2019 07:24 am IST,  Updated : Sep 10, 2019 07:24 am IST

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September: नायरा ने कार्तिक के लिए व्रत रखा है और कार्तिक के लाख पूछने पर भी वो ये बात बताती नहीं है।

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September- India TV Hindi
 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September

 Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 September: कार्तिक, नायरा से इशारों-इशारों में व्रत रखने को कहता है। इसके बाद पंडित जी नायरा को प्रसाद देते हैं मगर वो वंश को दे देती है, इससे वेदिका को शक हो जाता है कि नायरा ने तीज का व्रत रखा होगा। उधर नक्ष, नायरा के कहने पर लीजा को अपने घर ले आया है। वो लीजा से अपना ख्याल रखने को कहता है। तभी नायरा का मैसेज लीजा के पास आता है वो बताती है कि अखिल चाचू के आते ही सब कुछ पता चल जाएगा उसके बॉ़यफ्रेंड के बारे में, क्योंकि गोयनका के ऑफिस में नंबर वाला काम अखिल चाचू ही संभालते हैं।

वेदिका परेशान है, वो जानना चाहती है कि नायरा से व्रत रखा है या नहीं? कार्तिक भी परेशान है वो भी ये जानना चाहता है कि नायरा ने उसके लिए व्रत रखा है या नहीं? वो सोचता है कि नायरा ने उसके लिए व्रत जरूर रखा होगा। नायरा वंश और कायरव को खाना खिला रही होती है तभी किसी का फोन आ जाता है, खिड़की पर बैठी नायरा के हाथ में खाना देखकर कार्तिक दुखी हो जाता है। वेदिका भी आती है और नायरा को खाने की प्लेट के साथ देखकर सुकून होता है कि चलो नायरा ने व्रत नहीं रखा है।

वेदिका को चक्कर आ जाता है और वो गिरने वाली होती है लेकिन नायरा उसे बचा लेती है। उसे बेहोश देखकर सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं। इसके बाद डॉक्टर घर आती हैं और बताती हैं कि वेदिका के शरीर में साल्ट की बहुत कमी है अगर व्रत रखा तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इसके बाद दादी के कहने पर वो जूस पी लेती है। उसे इस बात का दुख होता है कि कार्तिक के नाम की पहली तीज उसे तोड़नी पड़ रही है। उधर नायरा सोचती है कि चलो अच्छा है पूरी तरह से कार्तिक के नाम की तीज नहीं टूटी है।

वंश और कायरव, नायरा के पास आते हैं और उससे पूछते हैं कि ऊपर के रूम के बचे हुए खाने का क्या करना है? कार्तिक को जब पता चलता है कि ऊपर वंश और कायरव खाना खा रहे थे तो वो सुकून की सांस लेता है। वो नायरा से पूछता है कि तुमने खाना क्यों नहीं खाया? कार्तिक बार-बार उससे पूछता है कि जवाब दो लेकिन वो वहां से चली जाती है। दादी परेशान हैं कि अगर वो जिद नहीं करती तो कार्तिक और वेदिका की शादी नहीं होती। कार्तिक और वेदिका के साथ खुद नायरा भी परेशान है। कायरव भी इन सबमें पिस रहा है।

वंश और कायरव के हाथ एक फोन लगता है जैसे ही फोन वो दोनों ऑन करते हैं लीजा का फोन आ जाता है। फोन वंश उठाता है इसके बाद नायरा भी फोन करती लेकिन तभी बैट्री खत्म हो जाती है और फोन कट जाता है। दोनों फोन को चार्ज में लगा देते हैं।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि नायरा व्रत की वजह से चक्कर खाकर गिर जाएगी और कार्तिक उसे पानी पिलाएगा, इस तरह कार्तिक और नायरा की तीज पूरी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें-

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर 11 महीने 11 दिन बाद लौटे भारत

आमिर खान ने बदला अपना फैसला, गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में करेंगे काम

Indian Idol 11 को जज करेंगे अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ शूट किया प्रोमो!

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन