1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September: कायरव को पता चल गया कार्तिक और नायरा के झूठे रिश्ते का सच!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September: कायरव को पता चल गया कार्तिक और नायरा के झूठे रिश्ते का सच!

 Published : Sep 03, 2019 09:04 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 09:04 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September: कायरव अपनी मां नायरा और पिता कार्तिक को लड़ते देख लेता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 3rd September: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड दिखाएंगे कि दादी अपने पोते कायरव से उसकी पसंद नापसंद पूछती हैं और वो कहता है कि मम्मा को सब पता है। इस पर दादी कहती हैं कि कुछ भी कहो मां आखिर मां ही होती है। दूसरी तरफ कार्तिक वंश को समझाता है कि वो कायरव को वेदिका से शादी के बारे में कुछ ना बताए। वहीं कार्तिक एक बार फिर से नायरा को टॉन्ट करता है। सब लोग नाश्ता कर रहे होते हैं और वेदिका, नायरा को चाय देती है। कायरव अपनी मॉम को देखकर बहुत खुश है। 

दूसरी तरफ वंश और कायरव की लड़ाई हो जाती है और वंश गलती से बोल देता है कि उसकी मम्मा-पापा की शादी नहीं हुई है, वो झूठ-मूठ के मम्मी पापा हैं।

कायरव जाकर अपनी मां से पूछता है कि क्या वो लोग शादी वाले मम्मी पापा नहीं हैं क्या? ये सवाल सुनकर कार्तिक और नायरा हैरान रह जाते हैं। बाकी घरवाले भी बच्चे के मुंह से ऐसी बात सुनकर परेशान हो जाते हैं। इसके बाद नायरा उसे अपने तरीके से समझा देती है।

कार्तिक और नायरा इस बात से परेशान होते हैं कि कहीं कायरव फिर से वही सवाल ना करे। उधर कायरव अपनी मॉम से नजर बचाकर कहीं चला जाता है। कायरव स्टोर रूम पहुंच जाता है, वहां वंश से एक बार फिर कायरव वही सवाल पूछता है। 

उधर कायरव को बेड पर ना देखकर नायरा परेशान हो जाती है, और कार्तिक के साथ उसे ढूंढ़ने निकल जाती है। उधर स्टोर रूम में कायरव की नजर उसकी मम्मा और पापा की शादी की तस्वीरों पर पड़ती है। वो खुश हो जाता है और सारी तस्वीरें सभी घरवालों के सामने ले आता है और कहता है कि उसे पता था वंश झूठ बोल रहा है। नायरा शादी की तस्वीर हाथ में ले लेती है और उसे देखने लगती है। कार्तिक पीछे से आता है और नायरा का हाथ पकड़ लेता है। वो अंदर ले जाकर नायरा पर खूब गुस्सा होता है, वो रोते हुए और गुस्से में नायरा से पूछता है कि क्यों वो उसे छोड़कर गई थी? कार्तिक गुस्से में अपना हाथ शीशे पर मारने जा रहा होता है लेकिन नायरा उसे रोक लेती है।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक और नायरा को झगड़ते हुए कायरव देख लेता है और बहुत रोने लगता है। जिसके बाद नायरा फैसला करती है कि वो कायर को सबकुछ सच-सच बता देगी।

Also Read:

Ganesh Chaturthi: मुकेश अंबानी के घर मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार, सितारों का लगा जमघट, देखें तस्वीरें

Ganesh Chaturthi 2019: बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, इन सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन