1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video : Ganesh Chaturthi: मुकेश अंबानी के घर मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार, सितारों का लगा जमघट

Video : Ganesh Chaturthi: मुकेश अंबानी के घर मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्यौहार, सितारों का लगा जमघट

 Published : Sep 02, 2019 11:28 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 10:41 am IST

आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरी धूमधाम से 10 दिन तक पूरे देश में मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है।

Ganesh Chaturthi- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi

आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरी धूमधाम से 10 दिन तक देश में मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी बिजनेसमैन मुंकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर गणपति बप्पा के दर्शन करने अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

इस गणेश चतुर्थी पर सितारों का अंदाज देखने लायक है। आलिया भट्ट पीले रंग की साड़ी में नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर सिल्वर कलर के पजामा और कोटी में नजर आए। कैटरीना कैफ पिच कलर के ड्रेस में नजर आईं। जैसा कि आपको पता है मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। उनके घर पर होने वाले सभी फंक्शन में बॉलीवुड जगत के कई सितारों को बुलाया जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुकेश अंबानी गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं और वह साल अपने घर में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत करते हैं।

नीता अंबानी- ईशा अंबानी
नीता अंबानी- ईशा अंबानी

नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आई।

विक्की कौशल
विक्की कौशल

विक्की कौशल मरून कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर के पजामा में नजर आए।

विद्या बालन 
विद्या बालन 

एक्ट्रेस विद्या बालन पति सिद्दार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आईं

अर्जुन रामपाल-  गैब्रीला डेमेट्रियड्स
अर्जुन रामपाल-  गैब्रीला डेमेट्रियड्स

एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रीला डेमेट्रियड्स के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे।

माधुरी दीक्षित- आमिर खान
माधुरी दीक्षित- आमिर खान

आमिर खान - माधुरी दीक्षित दोनों साथ नजर आए। इस खास मौके पर माधुरी ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

अथिया शेट्टी- करिश्मा कपूर
अथिया शेट्टी- करिश्मा कपूर

अथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर के साथ नजर आईं, इस खास मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

नील नितिन मुकेश परिवार
नील नितिन मुकेश परिवार

नील नितिन मुकेश अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए।

अमिताभ बच्चन अपनी पूरी फैमिली के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन