मुंबई: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने 3000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं, इस मौके पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने पार्टी रखी। कल मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्यौहार भी मनाया जा रहा था, ऐसे मौके पर ये रिश्ता... की टीम के लिए डबल खुशी का मौका रहा। ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार कास्ट और शो के लीड कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने भी सेट पर गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया। इस दौरान सीरियल के सेट पर कायरव का रोल प्ले करने वाले चाइल्ड एक्टर तन्मय ऋषि भी मौजूद थे। शो के कलाकार इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और कायरा के फैन्स सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
Related Stories
बता दें, सीरियल में इन दिनों इमोशनल ड्रामे हो रहे हैं। कार्तिक और नायरा की जिंदगी में कायव के साथ-साथ वेदिका भी आ चुकी है। नायरा अपने बेटे की खुशी के लिए कार्तिक और वेदिका के साथ एक ही छत के नीचे रह रही है। इस दौरान कार्तिक के मन में नायरा के लिए प्यार फिर से जाग रहा है उसका गुस्सा अब कम हो रहा है। कायरा फैन्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं जल्द से जल्द कार्तिक और नायरा एक हो जाए।
Also Read:
Mukesh Ambani के घर Ganesh Chaturthi की धूम, लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर टिकी सबकी निगाहें