Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganesh Chaturthi 2019: बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, इन सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

Ganesh Chaturthi 2019: बॉलीवुड सितारों ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, इन सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Sep 02, 2019 01:31 pm IST, Updated : Sep 02, 2019 06:19 pm IST

Ganesh Chaturthi 2019: बॉलीवुड सितारों ने फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

Ganesh Chaturthi 2019:- India TV Hindi
Ganesh Chaturthi 2019:

Ganesh Chaturthi 2019: आज देशभर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। मुंबई में गणेश चतुर्थी खास तौर पर सेलिब्रेट की जाती है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों भी अपने घर पर गणपति लेकर आए और अपने फैन्स को ट्विटर पर शुभकामनाएं भी दी हैं। शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अर्पिता खान शर्मा जैसे तमाम सितारे अपने घर पर गणपति लेकर आए हैं। वहीं तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को इस तरह बधाई दे रहे हैं।

आर माधवन ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणेश जी आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां दे।

एकता कपूर ने अपने घर लाए गणपति जी का वीडियो शेयर करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।

कृति सेनन लिखती हैं- सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दी। प्यार फैलाइए।

अक्षय कुमार लिखते हैं- भगवान गणेश आपकी जिंदगी में खुशियां लाए। आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

करण जौहर ने भी गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

देखिए इन सितारों के घर आए गणपति, और इन सितारों ने भी दी है गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं-

शिल्पा शेट्टी की तरह बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति हर साल स्थापित करते हैं। जिनमें से प्रमुख है सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, एकता कपूर। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहार में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय से हो गई है। आए दिन आप बॉलीवुड स्टार्स को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हुए देख सकते हैं। गणेश चतुर्थी की कई फोटो ने अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखी है।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 3: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 3 दिन में कमाए 79.08 करोड़

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update 2 September: अनुराग ने Bajaj पर लगाया ऐसा इल्जाम, सुनकर दंग रह गई प्रेरणा

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement