1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

Ganesh Chaturthi 2019: शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

 Published : Sep 01, 2019 07:38 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 08:00 pm IST

शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय सहित इन बड़े सितारों के घर पधारे 'गणपति बप्पा'

गणेश चतुर्थी 2019- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी 2019

शिल्पा शेट्टी,  विवेक ओबेरॉय, सहित इन बड़े सितारों ने गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस शिल्फा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की धूमधाम से स्थापना की है। शिल्पा हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर गणपति बप्पा की रीति- रिवाज के साथ पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा करती हैं और बाद में भगवान गणेश की विधिवत विसर्जन भी करती हैं।

शिल्पा शेट्टी की तरह बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति हर साल स्थापित करते हैं। जिनमें से प्रमुख है सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, एकता कपूर। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहार में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय से हो गई है। आए दिन आप बॉलीवुड स्टार्स को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हुए देख सकते हैं। गणेश चतुर्थी की कई फोटो ने अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखी है।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी

एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति जी की स्थापना करते हैं। आज शाम करीब 6:45 पर विवेक खुद गणपति जी को लेकर घर पहुँचे। जहां उनकी पत्नी ने आरती कर के गणपति जी का स्वागत किया। बता दें कि आज मुम्बई में भक्त अपने घर गणपति के आगमन में जुट गए हैं। 

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय

जैसा कि आपको पता है 2 सितंबर से पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम शुरू हो जाएगी। ऐसे तो यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इसका खास महत्व है।गौरतलब है कि अगले 10 दिनों तक महाराष्ट्र और देश के दूसरे भागों में गणेशोत्सव की धूम रहेगी लेकिन इस त्यौहार को महाराष्ट्र में बढ़-चढ़कर मनाया जाता हैं। इस त्योहार में बॉलीवुड के कई सितारे अपने घर पर गणेश जी की मूर्ति लाकर पूजा करते हैं। वहीं कई सितारे जैसे काजोल, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारे कई गणेश पंडालों में जाकर बाप्पा के दर्शन करते हैं। इनमें खासकर लालबाग के राजा का नाम प्रमुख हैं।

 

Also Read:

मॉम करीना कपूर को वर्कआउट करते देख रहे हैं तैमूर अली खान, Viral हुआ Video

Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन