मुंबई: हर कोई जानता है कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) खुद को फिट रखने के लिए जिम में कितना पसीना बहाती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए कार्डियो से लेकर योगा तक, सब कुछ करती हैं। वह अपनी डाइट से भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। एक्ट्रेस का सूर्य नमस्कार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि करीना के नन्हे नवाब यानि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपनी मॉम को योगा करते देख रहे हैं।
Related Stories
एक तरफ करीना कपूर खान सूर्य नमस्कार कर रही हैं तो दूसरी तरफ तैमूर ट्रेडमिल पर बैठकर अपनी मां को योगा करते देख रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये घर पर बनाया गया है।
बता दें कि करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ UK में हॉलिडे एन्जॉय कर रही थीं। उन्हें बीच-बीच में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' की शूटिंग के लिए मुंबई आना पड़ रहा था। इस बीच उन्हें तैमूर को वीडियो कॉल करते भी देखा गया था।
बता दें कि करीना कपूर जल्द ही इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नज़र आएंगी। वहीं, सैफ अली खान 'जवानी जानेमन' में दिखाई देंगे, जिससे पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही हैं।
Also Read:
Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video