1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video

Kartik Aaryan ने अनन्या पांडे को चाय के लिए सरेआम लगाई डांट, Viral हो रहा है ये Video

 Published : Sep 01, 2019 11:57 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 12:02 pm IST

कार्तिक आर्यन पहली बार अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं।

Kartik Aaryan and Ananya Pandey- India TV Hindi
Kartik Aaryan and Ananya Pandey

मुंबई: बॉलीवुड के 'चॉकलेटी हीरो' कार्तिक आर्यन इन दिनों लखनऊ में अपकमिंग मूवी 'पति पत्नी और वो रीमेक' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म की शूटिंग के बीच वक्त निकालकर लखनवी जायकों का स्वाद भी चखते नज़र आ रहे हैं। कभी छोले-कुल्चे तो कभी कुल्फी, कार्तिक और अनन्या लखनऊ के मशहूर खानों का स्वाद चखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक चाय के लिए अनन्या को डांटते दिखाई दे रहे हैं। 

कार्तिक और अनन्या एक टी स्टॉल पर पहुंचे। जहां कचौड़ी और चाय देखकर कार्तिक बहुत एक्साइटेड दिखाई दिए, लेकिन जैसे ही अनन्या ने कहा कि उन्हें चाय से एलर्जी है तो कार्तिक उनसे मिसबिहेव करते दिखाई दिए। कार्तिक ने अनन्या को डांटते हुए कहा, 'जब एलर्जी थी तो यहां आई क्‍यों है? जाओ यहां से।' ये सुनने के बाद अनन्या का चेहरा भी उतर जाता है और वह कहती हैं, 'सो मीन (मतलबी)।'

बता दें कि 'पति पत्नी और वो रीमेक' में कार्तिक और अनन्या के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक 'लव आजकल 2', 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगे।

Also Read:

साल 2020 की ईद पर नहीं रिलीज होगी Kick 2, फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने बताई वजह

Saaho Box Office Collection Day 2: दो दिन में ही 50 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो'!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन