1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भूलैया 2' में अक्षय कुमार आ सकते हैं नजर, डायरेक्टर अनीज़ बज्मी ने किया कंफर्म

कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भूलैया 2' में अक्षय कुमार आ सकते हैं नजर, डायरेक्टर अनीज़ बज्मी ने किया कंफर्म

 Published : Aug 31, 2019 06:57 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 06:57 am IST

'भूल भूलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनीज़ बज्मी ने इस बात को कंफर्म किया है।

bhool bhulaiyaa 2- India TV Hindi
bhool bhulaiyaa 2

'भूल भूलैया' की सक्सेस के बाद अब इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। भूल भूलैया में मेन लीड में नजर आ चुके अक्षय कुमार इस फिल्म के सीक्वल में भी नजर आ सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनीज़ बज्मी ने इस बात को कंफर्म किया है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अनीज़ ने यह कंफर्म किया है कि फिल्म के राइटर फरहाद समजी और आकाश कौशिक ने अक्षय कुमार के मुताबिक एक किरदार लिखा है। उन्होंने कहा- अक्ष. सर इस फिल्म में होंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं उनके साथ वेलकम और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में काम कर चुका हूं और हमारा रिश्ता काफी अच्छा है। फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तक खत्म नहीं हुई है। फिल्म के पहले भाग से इसे जोड़ने के लिए अक्षय कुमार का किरदार लिखा जा रहा है। मुझे आशा है उन्हें किरदार पसंद आए और वह इसके लिए हां कह दें।

उन्होंने कहा- अगर अक्षय कुमार हां कह देते हैं तो कार्तिक आर्यन बेहद खुश होंगे क्योंकि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। इससे फिल्म की पहुंच भी बढ़ जाएगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी क्योंकि स्टाइलिंग पर काफी काम करना होगा। साथ ही वह पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

भूल भूलैया 2 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक रिलीज किया जा चुका है। इस पोस्टर में वह येलो कलर का कुर्ता पजामा और कंकाल का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

Also Read:

दिव्यांका त्रिपाठी नए शो के लिए सीखे कुकिंग के गुर, वेजीटेरियन होते हुए भी छूना पड़ता था कच्चा चिकन-मछली

बेटे के जन्म से पहले एमी जैक्सन के बॉयफ्रेंड ने होस्ट की बेबी शॉवर पार्टी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन