Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, कार्तिक आर्यन भी अक्षय कुमार की तरह गुदगुदाने को तैयार

Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, कार्तिक आर्यन भी अक्षय कुमार की तरह गुदगुदाने को तैयार

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Aug 19, 2019 10:02 am IST, Updated : Aug 19, 2019 12:52 pm IST

'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कार्तिक आर्यन ने फर्स्ट लुक अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 2' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कार्तिक आर्यन ने फर्स्ट लुक अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। आर्यन का फर्स्ट लुक देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म 'भूल भुलैया' में जिस तरह अक्षय कुमार का लुक था उसी अंदाज में कार्तिक भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार -विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। ये 2007 में रिलीज हुई थी और सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अब इस फिल्म के रीमेक फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब फैंस को भुल भुलैया 2 का फर्स्ट लुक देखकर इस बात की तसल्ली हो गई होगी कि 'भुल भुलैया 2' जल्द ही आने वाली है। और साथ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे। पहले इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे लेकिन 'भुल भुलैया 2' के फर्स्ट पोस्टर को देखकर अब यह पक्का हो गया कि इस फिल्म के लीड रोल में कार्तिक आर्यन ही है।

भुल भुलैया 2 के फर्स्ट पोस्टर में कार्तिक बिल्कुल अक्षय कुमार की तरह नजर आ रहे हैं। इसके पोस्टर की बात करें तो कार्तिक पीले रंग की धोती और कुर्ता में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रुद्राक्ष की माला और ब्रेसलेट्स पहन रखे हैं। साथ ही सिर पर भी पीले रंग का कपड़ा बांधे हुए हैं। इस लुक में कार्तिक एक दम वैसे ही लग रहे हैं जैसे भूल भुलैया के पोस्टर में अक्षय लग रहे थे। इसके एक पोस्टर में कार्तिक काउच पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म का पहला लुक प्रोड्यूसर भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने डायरेक्टर अनीस बज्मी और कार्तिक के साथ जारी किया है। शेयर किए गए पोस्टर पर लिखा है, '13 साल बाद...द हॉन्टिंग कॉमेडी रिटर्न्स।' आपको ये भी बता दें कि जब 2007 में अक्षय की भुल भूलैया रिलीज हुई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी और अब 13 साल बाद भुल भूलैया 2 आ रही है तो कार्तिक आर्यन के लुक में बिना बदलाव किये उन्हें भी अक्षय की तरह रखा गया है।

Also Read:

क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं जाह्नवी कपूर, इस स्टार संग आ सकती हैं नजर!

जेठ की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही हैं ये Photos

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement