1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धामल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धामल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Aug 18, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 12:55 pm IST

अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी स्टारर मिशन मंगल की ताबड़तोड़ कमाई तीसरे दिन भी जारी है।

मिशन मंगल- India TV Hindi
मिशन मंगल

अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी स्टारर मिशन मंगल की ताबड़तोड़ कमाई तीसरे दिन भी जारी है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को लेकर ट्वीट किया है। तरण आदर्श ने लिखा है फिल्म की कमाई 70 करोड़ के पास पहुंच गई है और यह सिर्फ भारत की कमाई है। बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग वाले दिन 29.16 करोड़ के पास कमाई की थी, शुक्रवार की कमाई 17.28, और शनिवार की कमाई 23.58 और अभी तक फिल्म की कुल कमाई 70.02 करोड़ के पास पहुंच गई है।

फिल्म को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिलेगा और विकेंड खत्म होते-होते फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। बता दें कि तीन दिनों में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज हुई थी।  असल में ये फिल्म अक्षय कुमार और विद्या बालन की है। इन दोनों को सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया गया है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। फिल्म लंबी है लेकिन इसकी कहानी लोगों को जोड़ कर रखती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन