भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना खूब वायरल हो रहा है। 2019 में रिलीज हुआ पवन सिंह का ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'जय हिंद' का है, यह फिल्म बिहार-झारखंड और यूपी के कुछ शहरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह गाना देखते ही देखते खूब हिट हो गया।
Related Stories
भोजपुरी फिल्म 'जय हिंन्द' का ये गाना पवन सिंह और मधु शर्मा पर फिल्माया गया है। गाने को आवाज दी है पवन सिंह और अल्का झा ने। गाना सुमित चंद्रवंशी ने लिखा है। गाने में पवन सिंह मधु शर्मा के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। गाने में दोनों का रोमांस दिखाया गया है। मधु अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं। यहां देखिए गाना-
Bhojpuri song gana Godi Me Laika Khelana Parega viral
पवन सिंह और मधु शर्मा की फिल्म 'जय हिंद' का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। यह फिल्म एक ऐसे युवा की कहानी है जो सनम और वतन पर मर मिटने वाला युवा है। फिल्म के नायक को रुख्सार नाम की पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है, जो गलती से भारत आ जाती है और अपनी याद्दाश्त खो चुकी है। रुख्सार का रोल मधु शर्मा ने किया है। यहां उसे ऑटो ड्राइवर से प्यार हो जाता है जिसका रोल पवन सिंह ने किया है। इस फिल्म में पवन सिंह गांव के छोरे के रूप में लड़कियों का दिल जीत रहे हैं।