1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस, छापेमारी से पहले ही फरार हुए MLA

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस, छापेमारी से पहले ही फरार हुए MLA

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2019 09:48 am IST,  Updated : Aug 18, 2019 09:48 am IST

एके 47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात उनके सरकारी आवास पर छापा मारा।

Patna police raid to arrest MLA Anant Singh- India TV Hindi
Patna police raid to arrest MLA Anant Singh (File Photo)

पटना: एके 47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस ने शनिवार की देर रात उनके सरकारी आवास पर छापा मारा। लेकिन, पुलिस के घर पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह वहां से फरार हो चुके थे। फिर पुलिस ने आवास से एक दूसरे मामले में छोटन सिंह नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और एक तलवार भी बरामद की। 

छोटन सिंह विधायक अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। पुलिस जब विधायक सरकार आवास पर पहुंची तब छोटन सिंह सो रहा था। छोटन सिंह पहले अपना सही नाम ना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था लेकिन बाद में उसकी पहचान उजागर हो ही गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। छोटन सिंह कई मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने अनंत सिंह की पत्नी समेत आवास के अंदर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ भी की। विधायक के फरार होने पर पुलिस ने कहा कि 'हमने अनंत सिंह की पत्नी से बातचीत की। उनकी पत्नी ने अनंत सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अब हम आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत