1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने परमाणु हथियारों को लेकर राजनाथ सिंह के बयान की निंदा की, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने परमाणु हथियारों को लेकर राजनाथ सिंह के बयान की निंदा की, जानें क्या कहा?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 05:12 pm IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परमाणु हथियारों को लेकर दिये गए बयान की निंदा करते हुए उसे "गैर-जिम्मेदाराना" और "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया।

Shah Mahmood Qureshi slams Rajnath Singh's remarks on...- India TV Hindi
Shah Mahmood Qureshi slams Rajnath Singh's remarks on India's nuclear policy

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परमाणु हथियारों को लेकर दिये गए बयान की निंदा करते हुए उसे "गैर-जिम्मेदाराना" और "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया। राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत हमेशा से परमाणु हथियारों के "पहले इस्तेमाल नहीं" की नीति पर कायम रहा है लेकिन "भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Related Stories

राजनाथ का यह बयान पोकरण दौरे के बाद आया जहां भारत ने 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते परमाणु परीक्षण किया था। कुरैशी ने कहा, "भारतीय रक्षा मंत्री के बयान का अर्थ और समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारत के गैर जिम्मेदाराना और युद्धकारी रवैये को दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधी क्षमता बरकरार रखेगा।" उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उनकी "अज्ञानता" को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश