1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- "पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं"

गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- "पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं"

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 18, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 05:52 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में CEC ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाए और पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

गोवा: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय गोवा में हैं। उन्होंने दक्षिण गोवा के मडगांव में कांग्रेस की 'गोय राखोन यात्रा' में हिस्सा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ 2 किलोमीटर तक पैदल चले। 

ज्ञानेश कुमार और पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने गोवा के मडगांव में कहा, "पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं और अमित शाह तथा PM मोदी उनका समर्थन करते हैं।"

राहुल ने कहा, "कांग्रेस संविधान की रक्षक है; प्रधानमंत्री, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार जानते हैं कि वे हमसे बच नहीं सकते।"

छात्रों के खिलाफ हो रहा पैलेट गन का इस्तेमाल

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले हमारे पास विश्व-स्तरीय शिक्षा प्रणाली हुआ करती थी, लेकिन अब छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी, अमित शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले दर्ज: राहुल गांधी

मडगांव में राहुल ने कहा, "मैं आपको एक दिलचस्प बात बताता हूं, मेरे खिलाफ मानहानि के 45 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें अमित शाह, मोदी जी और अन्य लोगों से जुड़े मामले शामिल हैं। कुल मिलाकर ये 45 मामले हैं। फिर भी, मैं हर मंच से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी वोट चुराते हैं, और ऐसा कहने के लिए मेरे खिलाफ कभी कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता। क्या आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे खास तौर पर वोट चोरी करने को लेकर कोई मामला दर्ज करते हैं, तो यह एक बड़ी कानूनी लड़ाई बन जाएगी, और वे खुद ही इसमें फंस जाएंगे।"

राहुल गांधी ने कहा, "आज नहीं तो कल, कांग्रेस पार्टी न्याय जरूर दिलाएगी क्योंकि हम संविधान के संरक्षक हैं, हम इसकी रक्षा करने वाले हैं। जब इन लोगों ने वोट चुराए और संविधान पर हमला किया, तो इन्होंने हमारी आस्था पर भी प्रहार किया। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ध्यान से सुनें। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना पड़ेगा और उन्होंने जो किया है, उसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।"

इससे पहले खबर सामने आई थी कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई और परिसर के अंदर नारेबाजी और हंगामे को लेकर नोटिस जारी किया।

ये भी पढ़ें-

"राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी", महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, पुलिस से की शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।