1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेठ की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही हैं ये Photos

जेठ की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही हैं ये Photos

 Published : Aug 18, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 10:24 pm IST

प्रियंका ने पिछले साल जोधपुर में निक से शादी की थी। वह बहुत जल्द 'द स्काई इज पिंक' मूवी में नज़र आएंगी, जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Nick Jonas and Priyanka Chopra- India TV Hindi
Nick Jonas and Priyanka Chopra

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ नज़र आ रही प्रियंका के ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल, प्रियंका की ये तस्वीरें उनके जेठ जो जोनास की बर्थडे पार्टी की हैं। जो की बर्थडे पार्टी में प्रियंका अपने पति निक के साथ पहुंची थीं। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ने डार्क नेवी ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। हाई हील्स, खुले बाल और कानों में बड़े ईयररिंग्स पहने प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं, निक की बात करें तो ब्लैक कलर के सूट में वह हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था।

बता दें कि प्रियंका ने पिछले साल जोधपुर में निक से शादी की थी। वह बहुत जल्द 'द स्काई इज पिंक' मूवी में नज़र आएंगी, जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Also Read:

क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं जाह्नवी कपूर, इस स्टार संग आ सकती हैं नजर!

Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर को मिलती है सबसे ज्यादा फीस, पार्थ से ज्यादा चार्ज करती हैं एरिका!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन