1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishte Hain Pyaar Ke की कर्ली बालों वाली कुहू से मिलिए, जानिए कावेरी प्रियम की पूरी प्रोफाइल

Yeh Rishte Hain Pyaar Ke की कर्ली बालों वाली कुहू से मिलिए, जानिए कावेरी प्रियम की पूरी प्रोफाइल

 Published : Aug 29, 2019 11:42 am IST,  Updated : Aug 29, 2019 11:44 am IST

Yeh Rishte Hain Pyaar Ke की कुहू रियल लाइफ में काफी अलग है।

Yeh Rishte Hain Pyaar Ke's Kuhu- India TV Hindi
Yeh Rishte Hain Pyaar Ke's Kuhu

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुहू माहेश्वरी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने अपनी चुलबुली और दिलकश अदाओं के साथ-साथ अपने कर्ली हेयर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनके इस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कावेरी प्रियम कौन हैं और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' से पहले किस सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

कौन हैं कावेरी प्रियम?

कावेरी बोकारी की रहने वाली हैं। रील लाइफ की तरह कावेरी प्रियम रियल लाइफ में काफी अलग हैं। आपको बता दें, कावेरी प्रियम के बाल भी कर्ली नहीं हैं स्ट्रेट हैं। कुहू को जितना मेकअप का क्रेज है कावेरी रियल लाइफ में मेकअप से उतनी ही दूरी बनाकर रखती हैं। सीरियल के लिए कुहू आर्टिफिशियल हेयर लगाती हैं। कावेरी मुंबई में अकेली रहती हैं, अकेली ही वो सेट पर जाती हैं। कावेरी का परिवार अब उनका सीरियल का सेट ही है।  'ये रिश्ते हैं प्यार के' का परिवार ही कुहू का परिवार बन चुका है।

 कुहू और मिस्टी सीरियल में भले ही खूब लड़ती झगड़ती हैं लेकिन रियल में ऑफ कैमरा दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं। ​शहीर शेख और ऋत्विक संग भी कावेरी की काफी अच्छी दोस्ती है। शहीर शेख तो उनके बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

कावेरी प्रियम लाइफस्टाइल

कहू मुंबई के जुहू इलाके में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती हैं। कावेरी को बीच पर जाना और वहां योग करना बहुत पसंद है। कुहू को साइकलिंग और जिमिंग का भी बहुत शौक है। कावेरी ने कई सालों तक ऑडिशन दिए हैं, तब जाकर उन्हें नागिन 2 में छोटा सा रोल मिला। इसके बाद उन्हें पहचान मिली सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' के कुहू के रोल से। 

कावेरी प्रियम का करियर

कावेरी प्रियम सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुहू का रोल प्ले करने से पहले शॉर्ट फिल्म जैसे पांच पेटी और ओनली यू में नजर आ चुकी हैं।   इसके अलावा कावेरी नागिन 2, सावधान इंडिया और परदेश में है पेरा दिल जैसे टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग रोल प्ले कर चुकी हैं। इसके अलावा कावेरी साल 2018 में आई फिल्म TISHNAGI में भी काम कर चुकी हैं।

रियल लाइफ में ऐसी दिखती हैं कुहू उर्फ कावेरी प्रियम

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन