Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August: कायरव ने वेदिका को कृष्ण जी का पालना बनाने से रोका!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August: कायरव ने वेदिका को कृष्ण जी का पालना बनाने से रोका!

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 28, 2019 07:59 am IST, Updated : Aug 28, 2019 07:59 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August: सीरियल  ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज के एपिसोड में कायरव वेदिका को कृष्ण जी का झूला बनाने से मना कर देगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज एपिसोड शुरू होता है कार्तिक और नायरा की लड़ाई से। नायरा इस बात से नाराज है कि कार्तिक उससे बिना पूछे कायरव को घर क्यों ले आया? दोनों को लड़ता देख कायरव उनसे दोस्ती करने को कहता है। कायरव के कहने पर नायरा और कार्तिक ग गले लग जाते हैं। गले लगते ही दोनों एक दूसरे की यादों में खो जाते हैं। वेदिका ये देखकर बुरी तरह परेशान हो जाती है उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

दादी से कार्तिक की मां सुवर्णा कहती है कि नायरा ऐसे अकेले है हमें उससे बात नहीं करना चाहिए। लेकिन दादी कहती हैं कि इस घर से दूर जाना नायरा का फैसला था, हम पत्थर दिल नहीं हैं लेकिन हम वेदिका से कैसे कह सकते हैं कि तुम जाओ यहां से हमारी पोता बहू लौट आई है। इसके बाद वेदिका नायरा के पास आती है और उसे पानी देती है। वो नायरा से कहती है कि वो बैठ जाए और पानी पी ले। नायरा वेदिका से माफी मांगती है। लेकिन वेदिका कहती है कि बार बार उसे बेचारी दिखाने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है। मैं ठीक हूं।

इसके बाद कार्तिक और वेदिका आपस में बात करते हैं। वेदिका से कार्तिक कहता है कि मैं अभी कायरव के लिए परेशान हूं, वेदिका कहती है कि वो दोस्त है और सब समझती है। वेदिका के जाने के बाद नायरा के बारे में सोचते हुए कार्तिक कहता है कि वो क्यों चली गई थी और अब लौटी है तो इतनी देर क्यों कर दी?

इसके बाद नायरा कायरव को खिचड़ी और दवाई खिलाने के लिए उसके रूम में जाती है जहां कार्तिक उसे वॉटर मेलन खिला रहा होता है, नायरा बताती है कि डॉक्टर ने ये मना किया है। नायरा खिचड़ी खिला रही होती है तभी दादी आ जाती हैं और नायरा से कहती हैं कि वो उसे अब कार्तिक की जिंदगी में सेंध नहीं लगाने देंगी।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कायरव वेदिका को कृष्ण जी का पालना बनाता देख परेशान हो जाता है वो कहता है ये तो मम्मा बनाती हैं। वो वेदिका से पालना बनाने के लिए मना कर देता है और नायरा से कहता है कि मम्मा आप झूला बनाओ।

इसे भी पढ़ें-

ज्योतिषियों के कहने पर बदली गई सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर रिलीज की तारीख!

अक्षय कुमार ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, तो पत्नी ट्विंकल ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement