Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. रिश्ते
  4. बेस्ट फ्रेंड से भी हो जाता है प्यार, ये संकेत करते हैं इशारा

बेस्ट फ्रेंड से भी हो जाता है प्यार, ये संकेत करते हैं इशारा

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Aug 27, 2019 12:57 pm IST, Updated : Aug 27, 2019 12:57 pm IST

कई बार आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से भी प्यार हो जाता है। कुछ संकेतों को पहचानकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं।

Relationship Tips- India TV Hindi
Relationship Tips

'प्यार दोस्ती है!' यह डायलॉग हम सभी ने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सुना है। कुछ लोगों के लिए बात सही हुई है तो कुछ लोग सिर्फ दोस्त रह जाते हैं। हर किसी को अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो जाए ऐसा जरूरी नहीं होता है। मगर अपनी दोस्ती को एक कदम आगे बढ़ाकर एक खूबसूरत रिश्ते की शुरूआत की जा सकती है। अगर आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से मिलने पर ये संकेत दिखते हैं तो शायद आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया है।

दूसरे दोस्तों से जलन होती है:

किसी इंसान का सिर्फ एक दोस्त नहीं होता है। सभी के कई दोस्त होते हैं। अगर आपको इस बात से जलन होती है कि आपका बेस्ट फ्रेंड किसी और के साथ जा रहा है या उनसे बात कर रहा है तो शायद आप अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार करते हैं।

उन्हें खुश रखना चाहते हैं:
अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कुराहट देखना चाहते हैं। उन्हें दुख से हमेशा दूर रखना चाहते हैं तो शायद आपको उनसे प्यार हो गया है।

हमेशा बेस्ट फ्रेंड के बारे में बात करना:
अगर आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ नहीं हैं तो भी हर किसी से उनके बारे में बात करते रहना, उनकी कहानियां सुनाना, उनके बारे में बात करना अच्छा लगता है।

बेस्ट फ्रेंड के सामने अच्छा दिखने की कोशिश करना:
दोस्तों के साथ या उनके सामने तैयार होने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि बेस्ट फ्रेंड ने आपको हंसते, रोते, खाते सब तरीके से देखा होता है। इसके बाद भी जब आप बेस्ट फ्रेंड के फेवरेट कलर की ड्रेस पहनने  लगते हैं तो शायद आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Relationship से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement