1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अपनी थाली में लगाएं नेपाली स्वाद का तड़का, घर पर बनाएं चटपटा गोरखा आलू अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाला लगेगा खास

अपनी थाली में लगाएं नेपाली स्वाद का तड़का, घर पर बनाएं चटपटा गोरखा आलू अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाला लगेगा खास

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 01, 2026 06:10 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 06:10 pm IST

अगर आप आम का अचार खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार नेपाली गोरखा आलू अचार की रेसिपी घर पर ज़रूर बनाएं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है और इसे बनाना भी आसान है।

नेपाली गोरखा आलू अचार रेसिपी- India TV Hindi
नेपाली गोरखा आलू अचार रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @ROUND CHILLI

अगर आप भारतीय अचार खाकर बोर हो गए हैं और साइड डिश में कुछ औरट्राई करना चाहते हैं, तो नेपाली गोरखा आलू अचार जरूर बनाएं। इसका मसालेदार स्वाद आपकी साधारण थाली को खास बना देगा। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी

गोरखा आलू अचार के लिए सामग्री

सफेद मटर 2 कप, उबले हुए आलू 5, प्याज 1 कप, इमली का गूदा 3 चम्मच, काले तिल 1/3 कप, सूखी लाल मिर्च 5, काली मिर्च 1 चम्मच, सरसों का तेल - 4 चम्मच, मेथी के बीज आधा चम्मच, अदरक आधा चम्मच, हरी मिर्च 3, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती आधा कप, नींबू का रस 1 चम्मच

गोरखा आलू अचार बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: गोरखा आलू अचार बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मटर को रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह मटर को एक सीटी आने तक उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि मटर ज़्यादा नरम नहीं होना चाहिए। जब मटर उबल जाए तो उसे एक बड़े बर्तन में निकालकर साइड में रख लें। इसके बाद आप कुकर में आलू भी उबाल कर रख लें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें 1/3 कप काला तिल भून लें। जब यह चटकने लगे तब इसमें सूखी लाल मिर्च 5, काली मिर्च डालकर एक बार फिर से भून लें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर जार में बारीक पीस लें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें सरसो का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें मेथी के बीज, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। जब ये चटकने लगे तब इसमें बॉयल किया हुआ मटर डालें और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। जब तक मटर पक रहा है तब तक उबले हुए आलू को काटकर रख लें। और कुछ मिनट बाद आलू को उसमें डालें और अच्छी तरह से चलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब उसके बाद, उसमें कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी धनिया, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद, आप इमली का गूदा, नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इस तरह आपका गोरखा आलू अचार बनकर तैयार है। इसके अलावा आप दही और आलू से नेपाली चुकाउनी भी बना सकते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।