1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही और आलू से सिर्फ 5 मिनट में तैयार होगी 'नेपाली चुकाउनी', चावल से खाने में लगती है स्वादिष्ट, नोट करें रेसिपी

दही और आलू से सिर्फ 5 मिनट में तैयार होगी 'नेपाली चुकाउनी', चावल से खाने में लगती है स्वादिष्ट, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 31, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 06:30 am IST

How to Make Nepali Chukauni: अगर आप रोज़ की दाल और सब्जियों को खाकर बोर हो गए हैं तो नेपाली चुकाउनी आपके लिए एक परफेक्ट डिश है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

नेपाली चुकाउनी- India TV Hindi
नेपाली चुकाउनी Image Source : YOUTUBE - @COOKINGSHOW WITH ROY

अगर आप कुछ नया, झटपट और स्वादिष्ट ट्राय करना चाहते हैं, तो 'नेपाली चुकाउनी' आपके लिए परफेक्ट डिश है। दही और उबले आलू से बनने वाली यह खास रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है, लेकिन स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं। हल्के मसालों और सरसों के तेल की खुशबू के साथ यह डिश चावल के साथ बेहद लाजवाब लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान स्टेपबायस्टेप तरीका।

नेपाली चुकाउनी बनाने की सामग्री:

दही 1 कप, उबले आलू 2 (मध्यम आकार), प्याज 1 (बारीक कटा), धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, हल्दी 1/4 छोटा चम्मच, सरसों का तेल 1 छोटा चम्मच, कसूरी मेथी 1/2 छोटा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया

नेपाली चुकाउनी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए।  हल्की खट्टी दही इस्तेमाल करेंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा

  • दूसरा स्टेप: 2 मध्यम आकार के आलू को उबाल लें।उबले हुए आलू को छीलकर हल्का सा मैश कर लें (पूरी तरह पेस्ट न बनाएं)।

  • तीसरा स्टेप: अब, दही में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  • चौथा स्टेप: अब,  इसमें मैश किए हुए आलू और बारीक कटा प्याज डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • पांचवां स्टेप: एक छोटे पैन में सरसों का तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और चटकने दें। फिर कसूरी मेथी डालकर हल्का भून लें। सरसों के तेल का स्वाद ही इस डिश की जान है, इसे स्किप न करें

  • छटवां स्टेप: तैयार तड़के को दही आलू के मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया डालें और तुरंत गरमगरम चावल के साथ सर्व करें।

  • सातवां स्टेप: अब बस 5 मिनट में तैयार आपकी स्वादिष्ट नेपाली चुकाउनी  तैयार है।

नेपाली चुकाउनी के फायदे:

चुकाउनी आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें दही का उपयोग होता है जो प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। दही से कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है, जबकि आलू फाइबर और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह एक हल्का भोजन है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर वजन कम करने में मदद ले सकते हैं। यह दही का सलाद होने के कारण गर्मियों में शरीर को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल