1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कुकर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा आलू दम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, नोट करें विधि

कुकर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा आलू दम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 21, 2026 10:21 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 10:29 pm IST

how to make aloo dum recipe: आलू दम की सब्जी बनाना बेहद आसान होता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं डिनर में यह रेसिपी कैसे बनाएं?

आलू दम- India TV Hindi
आलू दम Image Source : YOUTUBE - @BHARATZKITCHEN HINDI

आलू दम की सब्जी का स्वाद बेहदलाजवाब लगता है। अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा आलू दम बनाना चाहते हैं, तो आसानी से बना सकते हैं। हालांकि, लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा, मसालेदार और खुशबूदार आलू दम बनाना मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीका और मसालों का संतुलन से आप इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या मेहनत की जरूरत नहीं है। बस कुकर में कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप लाजवाब स्वाद पा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कुकर में रेस्टोरेंट स्टाइल आलू दम बनाने की आसान और झटपट विधि।

आलू दम बनाने के लिए सामग्री:

 

  • पेस्ट के लिए सामग्री: 2 प्याज, 2 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच तेल, धनिया पत्ता

  • ग्रेवी के लिए सामग्री: 2 चम्मच घी, 1 चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा,  आधा चम्मच सौंफ, तैयार किया हुआ पेस्ट, डेढ़ किलो बेबी आलू, 2 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर, पानी, एक कप ताज़े टमाटर की प्यूरी, नमक स्वादअनुसार, धनिया पत्ता 

कैसे बनाएं आलू दम की रेसिपी? 

  • पहला स्टेप: एक बाउल में प्याज़, अदरक, हरी मिर्च, तेल और हरा धनिया डालें। इसे ग्राइंडर जार में डालकर पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें।

  • दूसरा स्टेप: ग्रेवी के लिए कुकर में घी डालें, तेल गरम होने पर जीरा, सौंफ डालकर अच्छे से भुनने दें। अब सीके बाद तैयार पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कच्ची महक चली न जाए और पेस्ट थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

  • तीसरा स्टेप: अब, छोटे आलू डालकर अच्छे से भूनें और उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर डालकर, इन्हें भुई अच्छे से भूनें।

  • चौथा स्टेप: अब थोड़ा पानी डालकर मसाला गाढ़ा होने तक भूनें। उसके बाद टमाटर प्यूरी, स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर अच्छी तरह मिलाएं।

  • पांचवा स्टेप: ढक्कन लगाकर आलू अच्छी तरह पकने तक पकाएं। जब यह पक जाए तब धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी गरमागरम सब्जी बनकर तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल