1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना चीनी के बनाएं इमली की खट्टी मीठी कैंडी, बिना फ्रिक किए बच्चों को खिलाएं, झटपट नोट करें रेसिपी

बिना चीनी के बनाएं इमली की खट्टी मीठी कैंडी, बिना फ्रिक किए बच्चों को खिलाएं, झटपट नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2026 05:40 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 05:40 pm IST

Imli Ki Candy Kaise Banaen: आप घर पर ही बिना चीनी वाली इमली की कैंडी बना सकते हैं। आइए जानते हैं झटपट बनने वाली इसकी रेसिपी।

इमली कैंडी - India TV Hindi
इमली कैंडी Image Source : YOUTUBE - @YUMMY/ UNSPLASH

इमली की खट्टी-मीठी कैंडी का नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आता है। हालांकि बाजार में मिलने वाली इमली कैंडी में अक्सर ज्यादा चीनी, रंग और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हमेशा अच्छे नहीं माने जाते। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बिना चीनी के स्वादिष्ट और हेल्दी इमली की कैंडी बना सकते हैं। घर पर बनी कैंडी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के मसाले भी मिला सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। खास बात यह है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ या खजूर जैसी हेल्दी चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं, जिससे इसका स्वाद भी बना रहता है और सेहत की चिंता भी कम होती है। अगर आप बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यह खट्टी-मीठी इमली कैंडी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

इमली की कैंडी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप इमली का गूदा, 2–3 चम्मच गुड़ पाउडर या खजूर का पेस्ट, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर

इमली की कैंडी बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले इमली के गूदे को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें।

  • दूसरा स्टेप: इसमें गुड़ पाउडर या खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • तीसरा स्टेप: अब काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।

  • चौथा स्टेप: जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो छोटे-छोटे बॉल या कैंडी का आकार बना लें।

  • पांचवा स्टेप: चाहें तो इन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि कैंडी अच्छी तरह सेट हो जाए।

  • छटवां स्टेप: अब आपकी खट्टी-मीठी इमली कैंडी तैयार है, जिसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल