अगर आपको रसमलाई खाना पसंद है, लेकिन वजन और कैलोरी का ध्यान रखते हुए मीठे से दूरी बना रहे हैं, तो मखाने से बनी ये रसमलाई आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भरपूर है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह रेसिपी 6 लोगों के लिए है, जिसमें प्रति सर्विंग लगभग 8 ग्राम प्रोटीन और 180 कैलोरी मिलती है। चलिए नोट कर लीजिए मखाने से बनी ये हेल्दी रेसिपी
मखाना रसमलाई के लिए सामग्री
1 लीटर टोंड मिल्क, केसर थोड़े पानी में भिगोया हुआ, 5 बादाम, काजू पिस्ता कटे हुए, 2 चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर थोड़े पानी में मिला हुआ, आधा कप रोस्टेड मखाना, पाउडर किया हुआ, 70 ग्राम रोस्टेड साबुत मखाना, ज़ीरो कैलोरी स्वीटनर स्वादानुसार, गुलाब की पंखुड़ियाँ, सीताफल का गूदा
मखाना रसमलाई कैसे बनाएं?
-
मखाना रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में 1 लीटर टोंड मिल्क डालें और धीमी आंच पर पकाएं। लगभग 10–15 मिनट तक लगातार चलाते रहें। यह ज़रूरी स्टेप है क्योंकि अगर आप लगातार नहीं चलाएँगे तो दूध नीचे चिपक सकता है।
-
अब, एक स्मूथ, पतला मिक्सचर बनाने के लिए 2 चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर को थोड़े पानी के साथ मिलाएँ। दूध थोड़ा कम होने के बाद, इस मिक्सचर को धीरे-धीरे दूध में डालें और लगातार चलाते रहें। दूध पकते समय केसर का पानी डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें।
-
मखाने को क्रिस्पी होने तक रोस्ट करें। आधा कप भुने हुए मखाने लें और इसे बारीक पीस लें। मखाना पाउडर को दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे दूध गाढ़ा होगा और क्रीमी टेक्सचर आएगा। बचा हुआ 70 ग्राम भुने हुए साबुत मखाने के साथ कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
-
अपने स्वाद के अनुसार ज़ीरो-कैलोरी स्वीटनर डालें और धीमी आंच पर कुछ और मिनट तक पकाते रहें। आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। इसे फ्रिज में रखें और कुछ घंटों के लिए ठंडा होने दें। आप चाहें तो गुलाब की पंखुड़ियां या अपनी पसंद का फ्रूट पल्प भी डाल सकते हैं, आम या सीताफल दोनों बहुत अच्छे लगते हैं।