1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ज्योतिषियों के कहने पर बदली गई सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर रिलीज की तारीख!

ज्योतिषियों के कहने पर बदली गई सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर रिलीज की तारीख!

 Published : Aug 28, 2019 06:43 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 06:43 am IST

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर अब 29 अगस्त को रिलीज होगा।

The Zoya Factor - India TV Hindi
The Zoya Factor  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सोनम कपूर और दुलेकर सलमान की फिल्म  'द जोया फैक्टर' की रिलीज तारीख टल गई है। पहले ये ट्रेलर 27 अगस्त को रिलीज होना था लेकिन अब 29 अगस्त को रिलीज होगा। दिलचस्प बात यह है कि सोनम कपूर को ज्योतिषियों कुछ ट्वीट मिले, जिसमें उनसे कहा गया कि वो 29 अगस्त को "द ज़ोया फैक्टर" का ट्रेलर रिलीज करे 27 अगस्त को नहीं। देश भर के ज्योतिषियों ने सोनम कपूर और द ज़ोया फैक्टर की पूरी टीम को ट्रेलर लॉन्च की तारीख 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बढ़ाने की सलाह देते हुए इस तारीख को सौभाग्यशाली बताया है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

सोनम कपूर ने उन ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए जवाब भी दिया है-

हालांकि सोनम कपूर और द जोया फैक्टर की रिलीज तारीख बदलने की ये वजह प्रमोशनल स्टंट लग रही है। खैर अब आप ये ट्रेलर 29 अगस्त को देख पाएंगे-

'द जोया फैक्टर' एक विज्ञापन एजेंट की असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन