1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, तो पत्नी ट्विंकल ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

अक्षय कुमार ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, तो पत्नी ट्विंकल ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

 Published : Aug 27, 2019 11:18 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 11:27 pm IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की सक्सेस को खिलाड़ी कुमार अपनी फैमिली के साथ एनजॉय कर रहे हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की सक्सेस को खिलाड़ी कुमार अपनी फैमिली के साथ एनजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय की मां व्हीलचेयर पर बैठी हैं और अक्षय मां के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, अक्षय ने लिखा मां के साथ यह खूबसूरत पल बिता रहा हूं। हम लाइफ में कितना भी बिजी हो लेकिन अपनी फैमिली और मां के साथ जितना हो सके उतना वक्त बिताना चाहिए। आपको बता दें कि इस वीडियो पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है वैसे उम्मीद लगा सकते है कि ट्विंकल जल्द ही कुछ कमेंट करेंगी।

बता दें कि अक्षय अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ रूपए दान किये थे। साथ  ही उन्होंने चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये दान देने का एलान किया था।

अक्षय ने एक इवेंट के दौरान कहा कि, 'जब असम के सीएम का मेरे पास फोन आया और उन्होंने कहा कि आपके डोनेशन के बाद और भी लोग प्रोत्साहित होक दान दिया है तो मुझे ये सुनकर काफी अच्छा लगा। ऐसे मुश्किल समय में हमें एक साथ एकजुट आना चाहिए। आप 2 रुपये से 5 लाख रुपये तक दान कर सकते हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन