Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट को अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बना दिए मजेदार मीम्स

विराट को अनुष्का के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बना दिए मजेदार मीम्स

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 11, 2019 09:50 pm IST, Updated : Sep 12, 2019 10:53 am IST

विराट ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह समंदर के किनारे एक लाउंज चेयर पर बैठी अपनी पत्नी अनुष्का की गोद पर सिर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं। जिसके कारण वह काफी ट्रोल हो रहे हैं।

Virushka- India TV Hindi
Virushka

ग्लैमर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हालिया तस्वीरों पर उनके फैन्स की निगाहें टिकी हुई हैं। बुधवार की सुबह विराट ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह समंदर के किनारे एक लाउंज चेयर पर बैठी अपनी पत्नी अनुष्का की गोद पर सिर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में अनुष्का ब्लैक बिकिनी और आंखों में चश्मा डाले नजर आ रही हैं। विराट इस तस्वीर में कैमरे की ओर देखकर पाउट करते दिख रहे हैं जबकि अनुष्का शायद दूर किसी और चीज को देख रही हैं।

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर आया सामने, किलर लुक में नजर आएं सुपरस्टार

ऐसा लगता है कि यह तस्वीर भारतीय क्रिकेट टीम के हाल ही में संपन्न वेस्टइंडीज दौरे के समय क्लिक की गई होगी, जिसमें अनुष्का अपने पति के साथ शामिल हुई थीं।

जहां कुछ लोगों को इस कपल की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है, वहीं कुछ लोगों ने इसे ट्रोल भी किया है। कई तरह के मीम्स सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'Manyavar स्विम वियर'

Video: रानू मंडल का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' लॉन्च करते वक्त रोने लगे हिमेश रेशमिया, पत्नी ने पोछे आंसू

अनुष्का को बिकनी में देखकर लोगों ने काफी कमेंट्स किया। एक यूजर ने लिखा, टेक्सटाइल कंपनी इन दिनों समस्याओं का सामना कर रही है क्योंकि युवाओं ने कपड़े पहनना बंद कर दिया है।

एक यूजर ने लिखा, एक समय में मुझे लगा कि रोहित शर्मा है।

एक यूजर ने लिखा कि विराट ने कपड़े नहीं पहने हुए है। जिसके कारण टेक्सटाइल कंपनी को घाटा हो रहा है। सरकार पर आरोप लगाना बंद करो।

वहीं एक यूजर ने अनुष्का की  जगह आमिर खान की तस्वीर लगा दी।

एक यूजर ने लिखा, 'दोनों का चालान कट गया क्या?'

 

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement