1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rajinikanth Darbar Second Look: रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर आया सामने, किलर लुक में नजर आएं सुपरस्टार

Rajinikanth Darbar Second Look: रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर आया सामने, किलर लुक में नजर आएं सुपरस्टार

 Published : Sep 11, 2019 08:53 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 09:55 pm IST

सुपरस्टार रजनीकांत और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म 'दरबार' का दूसरी पोस्टर रिलीज हो गया है।

Rajinikanth Darbar Second Look Poster- India TV Hindi
Rajinikanth Darbar Second Look Poster

सुपरस्टार रजनीकांत और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें रजनीकांत एक दम हटकर लुक में नजर आ रहे है। इस पोस्टर में रजनीकांत काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनकी मसल्स नजर आ रही है।

रजनीकांत के इस लुक को देखकर इस बात का अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन से से भरपूर होगी।

इस पोस्टर में रजनीकांत के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर की बनियान पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके चेहरे का रिएक्शन काफी गुस्सैल है।

फिल्म दरबार के निर्देशक ए आर मुर्गदास (A.R.Murugadoss) ने पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है,  'थलाइवा के इस अवतार को पहले कभी नहीं देखा होगा।'

आपको बता दें इस फिल्म का पहला पोस्टर जुलाई माह में रिलीज हुआ था। जिसमें रजनीकांत पुलिस की वर्दी में तलवार चलाते हुए नजर आ रहे थे।

इस फिल्म में नयनतारा, रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी और फ्रतीक बब्बर भी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन