शक्ति मोहन की दुनिया आमतौर पर चकाचौंध, संगीत और स्टेज की तेज रोशनी भरी हुई है, लेकिन मुंबई में उनका घर इसके बिल्कुल उलट है। 'नृत्य शक्ति' यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए होम टूर में डांसर और कोरियोग्राफर ने अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट की झलक दिखाई, जो साफ-सुथरे डिजाइन, हरियाली और नेचुरल टेक्सचर से तैयार किया गया है। हालांकि, शक्ति मोहन के घर के इंटीरियर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। राघव जुयाल के साथ अपनी खास बॉन्ड के अवाला शक्ति मोहन अब अपने घर के लिए चर्चा में हैं।
शक्ति मोहन का बांद्रा होम टूर
टूर की शुरुआत उनके लिविंग रूम से होती है, जिसका इंटीरियर पूरी तरह सफेद है। शक्ति मोहन ने बताया कि वह अपने घर को व्हाइट कलर से रंगना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें मिनिमल और साफ-सुथरा लुक पसंद है। हालांकि, टेक्सचर जोड़ने के लिए उन्होंने दीवार पर फ्लूटेड पैनल लगवाए हैं। घर में उनका एक पसंदीदा कोना रिक्लाइनिंग सोफा है, जहां बैठकर वह अपने पसंदीदा शो, फिल्में और वीडियो देखती हैं। शक्ति ने बताया कि लिविंग रूम में रखा टेक्सचर्ड रग उनकी मां को बहुत पसंद है, क्योंकि उस पर चलने से एक्यूप्रेशर जैसा एहसास होता है। डांसर ने आगे कहा कि उन्हें दिन में पर्दे बंद करके लैंप जलाना पसंद है, जिससे घर में एक सुकून भरा माहौल बनता है।
शक्ति मोहन ने चोर बाजार से खरीदी ये दो चीजें
कमरे में एक और खास चीज दिखाई - पुराने ट्रंक के आकार की एक एंटीक कॉफी टेबल। कोरियोग्राफर ने बताया कि उन्हें यह 'चोर बाजार' में मिली थी और उन्हें यह बहुत पसंद है कि यह जगह की खूबसूरती को कैसे बढ़ाती है। इसके अलावा उनके घर पर एक सिल्वर कलर का आईना भी है, जो उन्होंने चोर बाजरा से खरीदा है। शक्ति मोहन ने कहा, 'ये आईना भी मैंने चोर बाजरा से खरीदा है।'
शक्ति मोहन के लिए घर का झूमर क्यों है खास
शक्ति मोहन की डाइनिंग टेबल भी हाथ से पेंट की गई है और झूमर को बहुत सोच-समझकर चुना गया था। शक्ति ने बताया कि घर की सजावट को और बेहतर बनाने के लिए सही चीज की तलाश में वह पूरे मुंबई में घूमीं। वह न तो बहुत भड़कीली और न ही बहुत साधारण चीज चाहती थीं। उन्हें यह झूमर एक दुकान के पास से गुजरते हुए मिला। दुकानदार ने उनसे कहा कि वह इसे ले जाएं, लगवा लें और पसंद आने पर बाद में पैसे दें। उन्होंने कहा कि अब यह उन्हें अजनबियों की दरियादिली की याद दिलाता है।
शक्ति मोहन के लिए सुकून का ठिकाना बना नया घर
इसके बाद उन्होंने अपने बेडरूम का टूर कराया, जिसे वह अपनी सबसे खास जगह कहती हैं। डांसर ने बताया कि उन्होंने इस कमरे को बहुत प्यार और ध्यान से डिजाइन किया है। लिविंग रूम की तरह ही बेडरूम की दीवारें और ज्यादातर इंटीरियर सफेद रंग के हैं। शक्ति ने बताया कि उनके पास दुनिया का सबसे अच्छा बिस्तर है और नए घर में आने के बाद से वह बहुत अच्छी नींद ले रही हैं। कमरे में एक टेलीविजन भी है, जिसका इस्तेमाल कोरियोग्राफर वीडियो को मंजूरी देने के लिए करती हैं।
शक्ति मोहन का गेस्ट बेडरूम
दूसरे कमरे में वॉलपेपर और गुलाबी रंग का हेडबोर्ड है, जो कमरे में रंग भरता है। शक्ति ने इसे 'फेमिनिन एनर्जी' वाला बताया, जो उन्हें बहुत पसंद है। डांसर इस कमरे का इस्तेमाल कॉस्ट्यूम ट्राई करने के लिए करती हैं और जब उनके परिवार वाले उनसे मिलने आते हैं तो यह उनके लिए गेस्ट बेडरूम का काम भी करता है।
क्यों शक्ति मोहन ने खरीदा बांद्रा वाला घर
शक्ति मोहन ने बताया कि उन्होंने यह घर इसलिए खरीदा, क्योंकि इसके हर कमरे में बालकनी है, जहां उन्होंने और उनके पिता ने पेड़-पौधे लगाए हैं। उन्हें यहां की बड़ी-बड़ी खिड़कियां भी बहुत पसंद हैं, जिनसे वे सूरज उगने और डूबने का नजारा देख सकती हैं।
ये भी पढ़ें - राघव जुयाल संग रोमांटिक एंगल पर शक्ति मोहन ने तोड़ी चुप्पी, कोरियाग्राफर ने बताया क्या है सच