Kaun Bnega Crorepati 11: बिहार के सनोज राज 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के पहले करोड़पति बन गए हैं। पूरा बिहार आज उनपर गर्व रहा है। जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज(Sanoj Raj) सोनी टेलीविजन चैनल (Sony TV) पर प्रसारित होने वाले सबसे मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) के सीजन-11 में एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनोज राज चोटी के प्रश्न का सही जवाब देकर 7 करोड़ रुपये जीत पाते हैं या नहीं?
Related Stories
सोनी चैनल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इसका सही जवाब जानने के लिए आपको केबीसी 11 का गुरुवार और शुक्रवार का एपिसोड देखना होगा। 2017 में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार ने सारे सही जवाब देकर 5 करोड़ रुपये जीते थे।
बता दें, सनोज राज के पति रामजनम शर्मा एक साधारण किसान हैं। सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही पढ़ाई की है। इसके बाद वर्धमान कॉलेज से बीटेक किया, फिलहाल वो सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। सनोज का सपना है कि वो आईएएस बनें।
Also Read:
साहिर लुधियानवी के हाथों से लिखी बेशकीमती नज्में, खत और डायरियां कबाड़ में मिलीं!
टीवी एक्ट्रेस हिना खान इंडो-हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर, देखें तस्वीरें