1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 11 के स्टेज पर tik Tok बनाने की जिद करने लगी कंटेस्टेंट, बिग बी बोले...

KBC 11 के स्टेज पर tik Tok बनाने की जिद करने लगी कंटेस्टेंट, बिग बी बोले...

 Published : Aug 31, 2019 11:21 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 11:23 am IST

कौन बनेगा करोड़पति में एक महिला ने अमिताभ बच्चन से Tik tok video बनाने के लिए कहा। जिसके बाद ऐसा था बिग बी का रिएक्शन।

Kaun banega crorepati 11- India TV Hindi
Kaun banega crorepati 11

अमिताभ बच्चन का मशहूर टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन शुरू हो चुका है। शो में कई लोग सवालों का सही जवाब देकर पैसे जीतकर जा चुके हैं। गुरुवार-शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा की एक टीचर दीपिका शर्मा आई थीं। दीपिका स्कूल में गणित और विज्ञान पढ़ाती है। दीपिका को टिक टॉक वीडियो बनाने का काफी शौक है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से भी उनके साथ टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए कहा।

शो में 12 प्रश्नों का जवाब देकर दीपिका ने 6,40,000 लाख की राशि जीत ली। शो मके शुरूआत में दीपिका ने बताया था कि वह अभी तक 250 टिक टॉक वीडियो बना चुकी हैं और अगर वह शो जीतेंगी तो अमितभा बच्चन के साथ भी टिक टॉक वीडियो बनाएंगी।

मगर दीपिका 12 सवालों तक ही खेल पाईं। शो से जाने से पहले दीपिका ने अमिताभ बच्चन से टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए कहा। इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा आप वीडियो बनाकर मुझे भेजिएगा। साथ ही कहा आप शो के नियम तोड़ रही हैं। दीपिका मानी नहीं और उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर वीडियो बनाया। 'अंग्रेजी में कहती हूं कि आई लव यू' गाने पर दीपिका शर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ टिक टॉक वीडियो बनाया।

कौन बनेगा करोड़पति 11 में कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन भी खुद से जुड़ी कई बातें लोगों को बताते हैं। जिनमें से कुछ मजाकिया तो कुछ प्रेरित करना वाली होती है। 

Also Read:

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को 'खतरा खतरा खतरा' के सेट पर लगी चोट

TRP Report: 'कुमकुम भाग्य' को पछाड़कर इस शो ने मारी एंट्री, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन