1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन खूबसूरत लड़कियों के साथ करते थे दिल्ली की बसों में यात्रा, KBC 11 के सेट पर ताजा की पुरानी यादें

अमिताभ बच्चन खूबसूरत लड़कियों के साथ करते थे दिल्ली की बसों में यात्रा, KBC 11 के सेट पर ताजा की पुरानी यादें

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 10:52 am IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में बिताए उन दिनों को याद किया जब वह एक छात्र होते थे और खूबसूरत लड़कियों के साथ बस में यात्रा करते थे।

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में बिताए उन दिनों को याद किया जब वह एक छात्र होते थे और खूबसूरत लड़कियों के साथ बस में यात्रा करते थे।

अमिताभ ने कहा, "मैं तीन मूर्ति के पास रहता था और अपने दैनिक आवागमन के तौर पर कॉलेज जाने को बस लेता था। यह बस संसद और सीपी (कनॉट प्लेस) के आसपास से होकर जाती थी और आगे मुझे मेरे विश्वविद्यालय तक छोड़ती थी।"

अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति शो की शूटिंग के दौरान कहा, "इस मार्ग से विशेष तौर पर सीपी से आईपी कॉलेज व मिरांडा हाउस जाने वाली सुंदर लड़कियां यह बस लेती थीं। इसलिए हम तेजी से बस के स्टॉप पर रुकने और इसमें सुंदर लड़कियों के चढ़ने का इंतजार करते थे।"

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का दूसरा पोस्टर आया सामने, किलर लुक में नजर आएं सुपरस्टार

उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, "कई सालों के बाद जब मैंने विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर नौकरी शुरू कर दी तो मैं उन खूबसूरत महिलाओं में से एक से मिला, जो मेरी बस में यात्रा करती थीं।"

Video: रानू मंडल का पहला गाना 'तेरी मेरी कहानी' लॉन्च करते वक्त रोने लगे हिमेश रेशमिया, पत्नी ने पोछे आंसू

अमिताभ ने बताया कि उस महिला ने उनसे कहा कि कॉलेज के उन दिनों में बस यात्रा के दौरान वह भी उनकी एक झलक पाने के इंतजार में रहती थी। महिला अपने दोस्त प्राण के साथ बस स्टाप पर खड़ी होती थी। महिला ने कहा कि जब बस आती थी तो उसके मन में एक ही विचार आता था-'प्राण (उसका दोस्त) जाए पर बच्चन न जाए!'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन