1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Big Boss 2013: शो में पहली बार सलमान खान करेंगे पहला एलिमिनेशन, 2 ग्रुप्स में बटेंगे सेलेब्स

Big Boss 2013: शो में पहली बार सलमान खान करेंगे पहला एलिमिनेशन, 2 ग्रुप्स में बटेंगे सेलेब्स

 Published : Sep 12, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 07:36 pm IST

सलमान खान शो बिग बॉस 13 में कई बड़े ऐसे बदलाव किये गए हैं जो आज तक पहले कभी नहीं दिखाई गई है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

सलमान खान शो बिग बॉस 13 में कई ऐसे बड़े बदलाव किये गए हैं जो आज तक पहले कभी नहीं दिखाई गई है। जी  हां आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार का बिग बॉस 13 काफी मजेदार और मसालेदार होने वाला है। पिंकविला में छपी खबर के मुताबित इस बार के शो का थीम हॉरर बताई जा रही है साथ ही शो में पहली बार सभी सेलेब्स को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप्स में 6-6 सेलेब्स होंगे साथ ही दोनों ग्रुप्स के नाम है प्लेयर्स और घोस्ट। दोनों ग्रुप्स के लोग एक दूसरे से अनजान होंगे यानी उन्हें यह बिलकुल मालूम नहीं होगा कि कौन सा शख्स किस ग्रुप में है। प्लेयर्स ग्रुप का काम घोस्ट ग्रुप को बेनकाब कर के घर में अपनी जगह बनानी है वहीं दूसरी तरफ घोस्ट ग्रुप का काम है प्लेयर्स को घर में घुसने से रोकना और खुद को बचाए रखना।

बता दें कि घोस्ट टीम में जो 6 कंटेस्टेंट हैं उनका नाम है मेघना मलिक, पवित्र पुनिया और माहिका शर्मा। वहीं प्लेयर्स टीम में देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, दयानंद शेट्टी, राजपाल यादव और सिद्धार्थ शुक्ला होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के इतिहास में यह पहली बार होगा कि शो का पहला एलिमिनेशन सलमान खान खुद करेंगे। एलिमिनेशन का आधार होगा कंटेस्टेंट्स की खराब परफॉर्मेंस। साथ ही कंट्स्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट को दूसरे हफ्ते के लिए नॉमिनेट करेंगे। इस बार शो की हॉरर थीम लोगों को काफी एट्रेक्ट कर रही है।

Also Read:

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को मिला दूसरा प्यार, अगले साल करेंगी शादी

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज अब बनना चाहते हैं IAS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन