A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ 'चाय पर चर्चा' चाहते हैं अनुपम खेर, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ 'चाय पर चर्चा' चाहते हैं अनुपम खेर, इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह डा. मनमोहन सिंह का गेट-अप धारण किए हुए हैं। 

<p>anupam</p>- India TV Hindi
anupam

नई दिल्ली: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का जन्मदिन है। पूरे देश भर से उनको बर्थडे की बधाईयां आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनको अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह डा. मनमोहन सिंह का गेट-अप धारण किए हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अनुपम खेर ने एक कैप्शन भी डाला है। अनुपम लिखते हैं आदरणीय, डा. मनमोहन सिंह, आपको आपके जन्मदिन भी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। आपके व्यक्तित्व को स्क्रीन पर लाना अपने आप में ही बहुत अच्छा अनुभव रहा।

बता दें कि अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'द एक्सिडेंयल प्रइम मिनिस्टर' में नज़र आएंगे। यह फिल्म पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म अनुपम खेर के साथ अक्षय खन्ना, सुजैन बर्नर्ट लीड रोल में दिखेंगे। अनुपम खेर चाहते हैं कि मनमोहन सिंह उनकी यह फिल्म देखें, उन्होंने पूर्व पीएम से फिल्म देखने की गुजारिश भी की है।

इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर लगतार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का पहला लुक अनुपम खेर ने ही शेयर किया था। जिसमें दोनों को पहचानना मुश्किल हो गया था।

Also read:

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर-अमिताभ

'तुम्बाड' का डरावना ट्रेलर रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सैफ, राधिका और चित्रांगदा की फिल्म 'बाजार' के लुक पोस्टर रिलीज

 

Latest Bollywood News