1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर और अमिताभ

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, पहली बार साथ नजर आए आमिर और अमिताभ

 Published : Sep 25, 2018 02:08 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 02:08 pm IST

यशराज फिल्म्स की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस दीवाली अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे एक्शन सीन होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए।

Aamir khan- India TV Hindi
Aamir khan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘ठग्स ऑफ  हिंदोस्तान’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स को फैंस ने काफी प्यार दिया। अब फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन का खुदाबख्श अंदाज, आमिर का फिरंगी अवतार, कटरीना का सुरैया मिजाज और फातिमा का जाफिरा लुक नजर आ रहा है। यह पहली बार है सब फिल्म के लीड कलाकार एक ही पोस्टर में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर से फिल्म के एक्शन और एडवेंचर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यशराज फिल्म्स की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस दीवाली अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे एक्शन सीन होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए। इस फिल्म में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा साना शेख भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

फ़िल्म का ट्रेलर 27 सिंतबर को आमिर खान द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर सबसे पहले रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन