A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जग्गा जासूस' की असफलता पर बोले अनुराग बसु

'जग्गा जासूस' की असफलता पर बोले अनुराग बसु

फिल्म 'जग्गा जासूस' 3 सालों की कड़ी मेहनत के बाद रिलीज हुई थी। लेकिन रणबीर-कटरीना की इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए।

ANURAG BASU- India TV Hindi
Image Source : PTI ANURAG BASU

मुंबई: फिल्म 'जग्गा जासूस' 3 सालों की कड़ी मेहनत के बाद रिलीज हुई थी। लेकिन रणबीर-कटरीना की इस फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु इस असफलता से उदास नहीं हैं बल्कि उनका मानना है कि इस फिल्म से उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए प्रेरणा मिलेगी।

बसु ने बुधवार शाम ट्विटर पर कहा, "जग्गा जासूस की प्रशंसा और इससे प्यार करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए ऑक्सीजन की तरह है, सभी को प्यार। जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई उन्हें भी प्यार क्योंकि आपकी अस्वीकृति ने मेरे आगे का मार्ग खोला है और मैं वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा।"

संगीत प्रारूप में प्रस्तुत 'जग्गा जासूस' जग्गा और श्रुति नाम के किरदारों के जीवन के उतार-चढ़ाव की कहानी है जिसमें दोनों जग्गा के पिता की तलाश के मिशन पर होते हैं। फिल्म में केंद्रीय भूमिका रणवीर कपूर और कटरीना कैफ ने निभाई है। 
हाल ही में फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने में देरी को लेकर बसु पर निशाना साधा और उन्हें 'गैरजिम्मेदार' करार दिया।

ऋषि कपूर के आरोप पर अनुराग बसु का जवाब

Latest Bollywood News