1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘जग्गा जासूस’ पर ऋषि कपूर के बयान के बाद अनुराग बसु ने दिया ऐसा जवाब

‘जग्गा जासूस’ पर ऋषि कपूर के बयान के बाद अनुराग बसु ने दिया ऐसा जवाब

 Published : Jul 27, 2017 09:50 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 09:52 am IST

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई थी, वहीं फिल्म के लिए...

anurag- India TV Hindi
anurag

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग बसु के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म जग्गा जासूस बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के अभिनय से सजी इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई थी, वहीं फिल्म के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी, लेकिन फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। लेकिन अब अनुराग बसु ने आखिरकार अपनी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि दर्शकों के फिल्म को खारिज करने से उन्हें अगली फिल्म के लिए प्रेरणा मिलेगी।

अनुराग बसु ने ट्विटर पर की गई अपनी टिप्पणियों में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह जवाब अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के उन्हें गैरजिम्मेदार बताने के बाद आया है। निर्देशक ने हाल ही में ट्वीट किया, “माफी चाहता हूं, मैं आपसे दूर था। ‘जग्गा जासूस’ को प्यार देने और उसकी सराहना करने के लिए आपका बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए इस समय प्राणवायु की तरह है। आपको खूब सारा प्यार।“

उन्होंने कहा, “और जिन्हें यह पसंद नहीं आयी, उन्हें भी प्यार देना चाहता हूं क्योंकि आपके इसे खारिज करने से मैं अपनी अगली फिल्म के लिए प्रेरित हो रहा हूं और वादा करता हूं कि मैं कोशिश करूंगा कि आपको निराश ना करूं। गौरतलब है कि ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को रिलीज हुई थी। (प्रभुदेवा की फिल्म से बाहर हुए विशाल और कार्ति)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन