मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजी फिल्म ‘अकीरा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलजी हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा। फिल्म में सोनाक्षी ने अपने किरदार के साथ काफी मेहनत की है उनके अलावा फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप भी अह्म भूमिका निभाते हुए दिखे हैं, जिसे दर्शकों से प्रशंसा हासिल हो रही है। फिल्मों में अभिनय करने के बारे में शुरूआती हिचकिचाहट के बावजूद अनुराग कश्यप को फिल्म ‘अकिरा’ में अपने किरदार को लेकर गर्व है।
इसे भी पढ़े:- जॉन ने सोनाक्षी को कहा Best Action Hero
कश्यप ने इससे पहले ‘देव डी’, ‘लक बाइ चांस’, ‘आइ एम’, ‘तृष्णा’, ‘शागिर्द’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में कैमियो यानी संक्षिप्त रोल किए हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत इस फिल्म में वे एक नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे।
उन्होंने ट्वीट कर ए. आर. मुरुगदोस और सोनाक्षी सिन्हा को इस अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, “अकिरा में अपने काम को लेकर मैं गौरवान्वित हूं। हालांकि मैं अपने प्रारंभिक दौर में इसको लेकर उतना रुचि नहीं रखता था....।“ ए. आर. मुरुगदोस और सोनाक्षी सिन्हा आपको धन्यवाद।“
अनुराग कश्यप इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक की काफी सराहना की और कहा कि वे हमेशा अपनी दोस्ती का ध्यान रखते हैं। अनुराग ने ट्वीट किया, “वास्तव में आप एक गजब के इंसान हैं और आपमें बच्चों जैसा उत्साह भी है... मैं इस दोस्ती को काफी पसंद करता हूं ए. आर. मुरुगदोस।“
Latest Bollywood News