1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन ने सोनाक्षी को कहा Best Action Hero

जॉन ने सोनाक्षी को कहा Best Action Hero

 Published : Sep 02, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 04:03 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म 'अकीरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म में सोनाक्षी काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं।

akira- India TV Hindi
akira

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म 'अकीरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म में सोनाक्षी काफी एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'फोर्स 2' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जॉन ने अपनी सह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रशंसा के पुल बांधते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो कहा है। 'ढिशूम', 'फोर्स' और 'धूम' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके जॉन ने सोनाक्षी की आगामी फिल्म 'अकीरा' का प्रचार करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी थ्रिलर फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। जॉन ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "'अकीरा' 2 सितंबर को रिलीज हो रही है। तुम सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो हो। मैंने 'अकीरा' देखी है। यह शानदार है।"

जॉन ने सोनाक्षी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा, "मैं जानता हूं, तुम धूम मचा दोगी।" सोनाक्षी ने जॉन को धन्यवाद देते हुए कहा, "धन्यवाद जॉन! फोर्स मेरे साथ था.. इसमें भी? बूम।"

फिल्म में सोनाक्षी अकीरा शर्मा के किरदार में नजर आ रही हैं, जो मुंबई से जयपुर आती है और अपने कॉलेज में गुंडों के साथ झगड़े में फंस जाती है। फिल्म में उनके अलावा कोंकणा सेन शर्मा और अनुराग कश्यप भी अह्म किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन