1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए सोनाक्षी ने कहा, ‘अकीरा’ उनके करियर के सही वक्त पर आई

तो इसलिए सोनाक्षी ने कहा, ‘अकीरा’ उनके करियर के सही वक्त पर आई

 Published : Aug 31, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 02:02 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ए.आर.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में सोनाक्षी जबरदस्त एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर उनका कहना है कि यह...

sona- India TV Hindi
sona

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ए.आर.मुरुगदोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अकीरा’ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में सोनाक्षी जबरदस्त एक्शन सीन्स करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म को लेकर उनका कहना है कि यह  फिल्म उनके करियर के सही वक्त पर आई है क्योंकि वह एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाएं बढ़ाना चाहती हैं। सोनाक्षी ने कहा कि, वह खुश हैं कि उन्हें ‘गजनी’ के निर्देशक द्वारा बनाई गई महिला केंद्रित फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला क्योंकि उन्होंने पहले कभी भी महिला केंद्रित फिल्म नहीं बनाई है।

इसे भी पढ़े:-

सोनाक्षी ने एक साक्षात्कार में कहा, “फिल्म ‘अकीरा’ ने मुझे कई तरह से आगे बढ़ाया है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण और एक जबर्दस्त तजुर्बा रहा। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि यह मेरी जिंदगी और करियर में उस वक्त आया जब मैं ऐसा कुछ करना चाह रही थी।“

सोनाक्षी ने कहा कि 2014 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म हॉलीडे के निर्माण के दौरान मुरुगदोस को लगा कि अकीरा शर्मा के किरदार के लिए वह उपयुक्त रहेंगी।

उन्होंने कहा, “यह संयोग से हो रहा है कि मैं ‘अकीरा’ कर रही हूं और फिर नूर कर रही हूं। दर्शकों को इस तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी। वे कुछ अलग देखना पसंद करते हैं। मैं सिर्फ यह देखती हूं कि किरदार कितना अच्छा है और मैं कितनी शिद्दत से इसे निभाना चाहती हूं। मेरे लिए ये वास्तव में अच्छे चरित्र हैं और इसलिए मैंने उन्हें किया।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन