अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने अतरंगे स्टाइल में फोटोज शेयर कर रहे हैं। दोनों के ये सिली मोमेंट काफी क्यूट हैं।
Image Source : INSTAGRAMVirat kohli and Anushka sharma
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली(Virat kohli) ने 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के साथ मैच के पहले अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) के साथ खास पल बिताए। अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हुई तस्वीर के कैप्शन में विराट ने 'मिस्टर और मिसेज' लिखा था।
तस्वीर में दोनों एक टेबल के दो किनारे पर खड़े नजर आ रहे हैं, जिस पर 'मिस्टर', 'मिसेज' लिखा हुआ फ्रेम रखा था।
अनुष्का 'मिसेज' फ्रेम के साथ जहां खुश नजर आई, वहीं विराट बनावटी हंसी के साथ कैजुअल पोज दे रहे हैं।
वहीं अनुष्का द्वारा साझा किए गए तस्वीर में दोनों प्यारे लग रहे हैं। इसके कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, "सील दी सिली मोमेंट्स"।