1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे से लेकर काजोल तक इन सेलिब्रिटीज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

सोनाली बेंद्रे से लेकर काजोल तक इन सेलिब्रिटीज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

 Published : Jul 04, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 10:56 pm IST

सोनाली बेंद्रे, कृति सेनन, काजोल जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इंंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर आपका दिन बन जाएगा।

Bollywood Celebrities Instagram post- India TV Hindi
Bollywood Celebrities Instagram post Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोजाना कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कभी अपनी फिटनेस की वीडियो तो कभी दोस्तों के साथ पार्टी या वेकेशन की वीडियो। आज भी कई सेलिब्रिटीज ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। जहां सोनाली बेंद्रे(Sonali bendre) ने कैंसर से पहले और अब की फोटो शेयर की है। वहीं कृति सेनन(Kriti Sanon) ने अपनी वेकेशन की फोटो शेयर की हैं।

काजोल वेकेशन मनाने के लिए लंदन गई हुई हैं। उन्होंने अपनी लंदन से सेल्फी शेयर की है। काजोल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लंदन से पहली सेल्फी लंबे समय के बाद। आई लव लंदन।

लारा दत्ता भी लगता है वेकेशन पर गई हुई हैं। उन्होंने आज अपनी एक समुद्र के पास बैठे हुए फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए लारा ने लिखा- मेरे साथ बह चलो।

मानुषी छिल्लर भी मौसम का मजा लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक कैंडिड फोटो शेयर की। जिसमें हवा से उनके बाल उड़ रहे हैं। मानुषी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ईजी ब्रिजी।

सोनाली बेंद्रे को आज से एक साल पहले अपने कैंसर से ग्रसित होने के बारे में पता था। उन्होंने अपनी एक साल पहले और कैंसर से ग्रसित होने पर बाल कटवाने के बाद की फोटो का कोलाज बनाकर डाला है। उन्होंने एक कविता के साथ अपनी यह फोटो शेयर की है।

कृति सेनन एक बार फिर छुट्टियों पर चली गई हैं। वह इस बार वेकेशन मनाने के लिए जामबिआ गई हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- विक्टोरिया फॉल्स।

Also Read:

ऋषि कपूर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने की मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

इम्तियाज अली ने सारा अली खान और कार्ति आर्यन की क्यूट फोटो की शेयर, फिल्म का नाम किया कंफर्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन