विराट कोहली को ये सम्मान क्रिकेट में बेहतरीन योगदान देने के लिए मिला है।
Image Source : INSTAGRAMvirat-anushka
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी कपल हैं। एक क्रिकेट में कैप्टन है तो दूसरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस। दोनों की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। विराट के इस खास दिन पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनके साथ थीं। जब विराट को यह सम्मान दिया जा रहा था अनुष्का ऑडियंस में अपनी सास सरोज कोहली के साथ मौजूद थीं।
जब विराट कोहली सम्मान लेने स्टेज पर गए तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उन्हें चीयर करने लगी और उनके लिए ताली बजाने लगी। उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अनुष्का शर्मा ने काली और गोल्डेन साड़ी पहनी हुई थीं। कानों में गोल्डेन झुमके और माथे पर छोटी सी काली बिंदी उनकी शोभा बढ़ा रही थी। अनुष्का शर्मा इन दिनों सुई-धागा के प्रमोशन के लिए दिल्ली में ही थीं। इस खौस मौके पर वो अपनी सासू मां के साथ पहुंची और बैठ
अनुष्का की फिल्म सुई-धागा इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। अनुष्का के साथ इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ है। फिल्म जीरो में अनुष्का शाहरुख और कटरीना के साथ नजर आएंगी। तीनों इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में नजर आ चुके हैं।