1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने दुबई में धूमधाम से मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने दुबई में धूमधाम से मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

विराट के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें अनुष्का विराट का जन्मदिन दुबई में धूमधाम से मनाती नजर आईं।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/YUZICHAHAL3 Virat Kohli and Anushka Sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें अनुष्का विराट का जन्मदिन दुबई में धूमधाम से मनाती नजर आईं। 

क्रिकेटर के एल राहुल ने अथिया शेट्टी को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, देखिए दोनों की ये तस्वीर

विराट कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को देखिए। ये तस्वीर विराट कोहली फैन टीम ने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का के अलावा आरसीबी टीम भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों सितारे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

इसके अलावा बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का विराट को केक खिलाते हुए और उन्हें गले लगाते हुए जन्मदिन की बधाई देती हुई दिखीं।

शहनाज कौर गिल को 'वादा है' में अर्जुन के साथ देख सिद्धार्थ शुक्ला ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा

विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट कोहली के अलावा कई और लोग नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसकी जानकारी इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। 

Latest Bollywood News