1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज कौर गिल को 'वादा है' में अर्जुन के साथ देख सिद्धार्थ शुक्ला ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा

शहनाज कौर गिल को 'वादा है' में अर्जुन के साथ देख सिद्धार्थ शुक्ला ने कर दिया ऐसा कमेंट, हो रही चर्चा

 Published : Nov 05, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 04:31 pm IST

शहनाज कौर गिल का 'वादा रहा' म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। जिसे देखकर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना रिएक्शन दिया है।

 
shehnaaz gill and sidharth shukla- India TV Hindi
  shehnaaz gill and sidharth shukla Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ AND SIDHARTH

'बिग बॉस' सीजन 13 में धमाल मचा चुकीं शहनाज कौर गिल का नया म्यूजिक वीडियो 'वादा रहा' रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो को शहनाज और मशहूर सिंगर अर्जुन कानूनगो पर फिल्माया गया है। शहनाज का ये म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यहां तक कि शहनाज के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज का ये वीडियो देख खुद को रोक नहीं पाए और शहनाज की सोशल मीडिया पर दिल खोलकर तारीफ की।

Watch: 'वादा है' गाना हुआ रिलीज, शहनाज गिल और अर्जुन कानूनगो की दिखी शानदार केमिस्ट्री

सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट किया- 'हे! शहनाज कौर गिल बहुत अच्छी लग रही हो वादा है में। ये अच्छा गाना है। तुम्हें और भी आगे जाना है।' सिद्धार्थ के इस कमेंट को देखकर शहनाज भी खुद को रोक नहीं पाईं और झट से एक्टर के ट्वीट का जवाब दे दिया। शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को टैग करके लिखा- 'थैंक्यू।'

shehnaaz gill
Image Source : TWITTER/SHEHNAAZ GILLshehnaaz gill 

सिद्धार्थ और शहनाज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पीछे की वजह इन दोनों की दोस्ती है जो दर्शकों को खूब पसंद आती है। यहां तक कि दोनों ने 'बिग बॉस' सीजन 13 खत्म होने के बाद एक म्यूजिक वीडियो भी किया था। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'भुला दूंगा' था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थीं। यहां तक कि कुछ ही देर में ये वीडियो करोड़ लोग देख चुके थे। 

Bigg Boss 14 Promo: रुबीना ने अभिनव के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, जैस्मीन-अली में पवित्रा की वजह से होगी लड़ाई

शहनाज कुछ दिन पहले 'बिग बॉस 14' में भी बतौर मेहमान गई थीं। शो में शहनाज के लुक और उनकी अदाओं को देखकर फैंस फिर से उनके कायल हो गए थे। शो के अंदर शहनाज ने 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती भी की थी। यहां तक कि शहनाज ने 'बिग बॉस' लुक की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन