1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा बनी हेयर स्टाइलिस्ट, काटे विराट कोहली के बाल

कोरोना लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा बनी हेयर स्टाइलिस्ट, काटे विराट कोहली के बाल

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सेलेब्रिटीज की छिपी हिुई क्वालिटीज भी सामने आ रही हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बाल ट्रिम किए।

anushka trim virat kohli hairs- India TV Hindi
Image Source : ISTAGRAM अनुष्का शर्मा ने काटे विराट कोहली के बाल

कोरोना लॉकडाउन के दौरान सेलेब्रिटीज अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में वो कई सारे रोल निभा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान हेयरस्टाइलिस्ट बनकर दिखाया है। दरअसल उन्होंने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कैंची से विराट कोहली के बाल काट रही हैं। 

अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है - मीनव्हाइल क्वारंटीन।

वीडियो में अनुष्का विराट के बाल काट रही हैं और विराट बता रहे हैं अनुष्का की क्वालिटीज के बारे में। वो बता रहे हैं कि किचन की कैंची से बाल काटे जा रहे हैं। बाद में अनुष्का भी अपने बाल खोलकर दिखा रही हैं।

इस वीडियो को इंस्टा पर काफी सराहा जा रहा है। अनुष्का और विराट समय समय पर सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से सेफ रहने और लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। 

Latest Bollywood News