बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट किया है। यह पोस्ट वायरल हुए 'जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार' गाने को लेकर है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह 'बचपन का प्यार' गाने को नहीं भूल पा रही हैं। अनुष्का शर्मा के दिमाग में सहदेव दिर्दो नामक लड़के की आवाज गूंज रही है।
बात कुछ ऐसी है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव नाम का लड़का छाया हुआ है। इस बच्चे ने अपने अंदाज में 'मेरे बचपन का प्यार' गाना गाया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इसी गाने को लेकर एक मजेदार मीम शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति को सोने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है लेकिन वह सहदेव का गाया हुआ गाना अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा है। अनुष्का शर्मा ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
दरअसल, सहदेव दिर्दो के स्कूल टीचर ने 2019 में यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें सहदेव बचपन का प्यार गाना गाते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी है। सहदेव कैमरे की ओर देखकर यह गाना स्कूली टोन में गाते हैं। इसके चलते आसपास के लोग हंसने लगते हैं। हाल ही में यह वीडियो वायरल हो गया है। बादशाह ने इस गाने का रीमिक्स वर्जन शेयर किया था।
इसके अलावा बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस बालक का सम्मान किया है। कॉमेडियन भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने भी द कपिल शर्मा शो के प्रोमो में इस गाने पर डांस किया था।
वर्कफ्रंट की तो उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' के बाद से अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। हालांकि, अनुष्का 'पाताल लोक', 'बुलबुल' और 'काला' जैसे प्रोडक्शन वेंचर्स में बिजी रहीं। अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने भी इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया।
पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरें-
Latest Bollywood News