A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने अपनी हमशक्ल की तस्वीर देखने के बाद दिया ये रिएक्शन

अनुष्का शर्मा ने अपनी हमशक्ल की तस्वीर देखने के बाद दिया ये रिएक्शन

अनुष्का शर्मा ने अपनी हमशक्ल के साथ की फोटो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करके जवाब दिया।

Anushka sharma and julia michael- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Anushka sharma and julia michael

पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और उनकी हमशक्ल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स और अनुष्का शर्मा की शक्ल काफी मिलती है। जूलिया ने अनुष्का शर्मा के साथ उनकी फोटो वायरल होती देखने के बाद अनुष्का को ट्वीट करते हुए कहा था- 'hi, अनुष्का शर्मा हम दोनों हमशक्ल हैं।' जिस ट्वीट का अनुष्का शर्मा ने जवाब दिया है।

अनुष्का जूलिया माइकल्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- 'ओएमजी यस!! मैं तुम्हे और अपने 5 हमशक्लों को ढूंढ रही हूं। ट्वीट को देखकर कर रहा है जैसे दोनों अभी से दोस्त बन गई हैं।'

अमेरिकन सिंगर जूलिया से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की थी। जिसके बाद अनुष्का शर्मा के फैन्स ने दोनों की शक्ल मिलती नोटिस कर लिया और उनके पोस्ट पर कमेंट करना शुरु कर दिया। जिसके बाद से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो की कंपेयर करके शेयर होने लगी। फोटो में जुलिया ने बाल गोल्डन करा रखे हैं। अनुष्का के फैन्स का कहना है कि अगर अुष्का भी ऐसे बाल करा ले तो दोनों बिल्कुल एक सी लगेगी।

आपको बता दें कि जूलिया ग्रैमी नॉमिनेटेड अमेरिकन सिंगर हैं, जिन्होंने सेलेना गोमेज़ के साथ अपना गाना Anxiety निकाला है। अनुष्का संग तुलना होने के बाद जूलिया ने ट्विटर पर सवाल-जवाब का राउंड रखा, जहां उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और अनुष्का शर्मा खूबसूरत हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान 

Latest Bollywood News