1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान

 Published : Feb 06, 2019 09:57 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 10:05 am IST

सलमान खान एक बार फिर सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करने वाले हैं। फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: सलमान खान एक बार फिर सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करने वाले हैं। फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने खुद इस बात की पुष्टि की है। यह राजश्री प्रोडक्शन की फैमिली फिल्म होगी, जैसी उनकी फिल्में हुआ करती हैं। मार्च से इस फिल्म पर काम शुरू होगा लेकिन मूवी की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बताया कि इस बार भी फिल्म इमोशन और ड्रामा से भरपूर होगी। प्रेम रतन धन पायो की रिलीज के 3 साल बाद सलमान और सूरज बड़जात्या की इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित होंगे। 

सूरज ने बताया कि सलमान ने उनसे वादा किया है कि जैसे ही स्क्रिप्ट तैयार होगी वो यह फिल्म जरूर करेंगे। सूरज बड़जात्या ने यह भी कहा कि सलमान इस जॉनर में काम करने के लिए कंफर्टेबल हैं। सूरज बड़जात्या ने कहा कि बहुत सारी फैमिली की कहानियां हैं जिन्हें कहे जाने की आवश्यकता है। हम तो इस बात के लिए उत्सुक हैं कि सलमान के अपोजिट कौन सी हीरोइन नजर आएगी।

सलमान को लेकर सूरज बड़जात्या ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्में बनाई हैं। बात करें सलमान कि तो वो इन दिनों अली अब्बास जफर के साथ भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ और दिशा पाटनी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें-

सुष्मिता सेन ने 20 साल बाद फिर किया चुनरी-चुनरी पर डांस, देखिए वीडियो

पूर्व प्रधानमंत्री से मिले कपिल शर्मा

अलिटा- बेटल एंजल अमरीका से पहले इंडिया में होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन